फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: धू-धू कर जल उठी पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
धू-धू कर जल उठी पुलिस चौकी
विज्ञापन

ललितपुर।
शहर कोतवाली अंतर्गत लंबे समय से तंबू में चल रही नेहरू नगर चौकी सोमवार की देर रात शार्ट सर्किट से जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चौकी पूरी तरह जल चुकी थी। हालांकि इस घटना में जरूरी कागजातों को बचा लिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर मुहल्ले में तंबू के सहारे पुलिस चौकी संचालित हो रही थी। इसके लिए भवन की व्यवस्था न होने के कारण वह रेलवे लाइन के किनारे अस्थाई रूप से संचालित की जा रही थी। इसके लिए स्थायी भवन बनाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से बजट न मिलने के कारण काम अटका हुआ है। इस कारण इसे लकड़ियों और पॉलीथिन के सहारे चौकी का स्वरूप दिया गया है। चौकी इंचार्ज मशीद खान ने बताया कि सोमवार की रात लगभग बारह बजे वह चौकी में ही थे। इसके बाद वह क्षेत्र का भ्रमण कर जैसे ही कमरे पर पहुंचे, तभी शार्ट सर्किट के कारण चौकी में आग लग गई। राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी। जहां से वायरलेस के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल जरूरी कागजातों से भरे बख्से और अन्य जरूरी चीजों को बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर सीओ सिटी हिमांशु गौरव और कोतवाली प्रभारी भरत कुमार पांडेय ने पहुंचकर जानकारी की। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चौकी पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। इसके साथ ही चौकी के बगल में रखे गुटखा और चाय के दो खोखे भी जलकर राख हो गए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि एसपी के निर्देशानुसार उसी स्थान पर फिर से अस्थाई चौकी का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से उसमें पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें