मतदाताओं को जागरूक करने बच्चों ने लगाई पोस्टर प्रदर्शनी
ललितपुर। पहलवान गुरुदीन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पनारी में मतदाता जागरूकता विषय पर संगोष्ठी और पोस्टर प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे महाविद्यालय के संस्थापक पारसनाथ यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जिन छात्र-छात्राओं की आयु 18 वर्ष से अधिक होने के बाद भी अपना नाम मतदाता सूची में पंजीयन नहीं कराया है, वह सर्वप्रथम मतदाता सूची में अपना पंजीयन कराए। इसके साथ ही उन्होंने मतदाता सूची में होने वाली त्रुटी को सही कराने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया। इसी क्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। यह जागरूकता रैली महाविद्यालय प्रांगण से शुरू होकर ग्राम पनारी के विभिन्न मौहल्लों में लोगों को मतदाता जागरूकता का संदेश देते हुए वापस महाविद्यालय पहुंची। इसकी क्रम में छात्राओं की टोलियां ग्राम टपरियन व पनारी समेत आस-पास के गांवों में पहुंची और चयनित बस्तियों में ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए पोस्टर प्रदर्शनी लगाई। इस दौरान मुख्य रूप से प्राचार्या डॉ. सूफिया खान, डॉ. वंदना याज्ञिक, अनिष्का नायक, दीपिका जैन, आकांक्षा दुबे, प्रवेश यादव, रजनी, प्रीति शुक्ला, पूजा झॉ, भूपेंद्र सिंह, संध्या राजपूत, दिव्या, साधना नॉगल, विभा ताम्रकार, तृप्ती दुबे, नीलम राजपूत, राघवेंद्र सिंह, पंकज सेन उपस्थित रहें।