फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: बीपीएल कनेक्शनों के लिए मेगा शिविर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीपीएल कनेक्शनों के लिए मेगा शिविर आज
विज्ञापन

ललितपुर।
हर घर को रोशन करने और गरीबों को निशुल्क कनेक्शन देने के लिए बिजली विभाग द्वारा आज शहर समेत पाली, महरौनी और तालबेहट में मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय अधिकारियों के साथ ही मंडलीय अधिकारी भी शामिल होंगे। मेगा कैंप में शहरी गरीबों को भी निशुल्क कनेक्शन देने का प्रावधान किया गया है।
प्रदेश शासन द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले शहरी क्षेत्र के गरीबों को भी निशुल्क विद्युत कनेक्शन देने का प्रावधान शुरू किया गया है। अब तक यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के बीपीएल धारकों को कनेक्शन का लाभ दिया जाता रहा है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों के घरों में विद्युत विभाग द्वारा मीटर स्थापित किए जाकर निशुल्क कनेक्शन जारी किया जाएगा। इस योजना में उन गरीबों को कनेक्शन जारी होंगे, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 25 हजार 580 रुपये वार्षिक से कम कम आय वाले लाभार्थियों को या पूर्ववर्ती अंत्योदय योजना का लाभार्थी हों। उज्जवला योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थी हों, शासन द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले आवासीय योजना में आवंटी लाभार्थी हों या फिर तहसील या जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा निर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने का प्रमाण पत्र धारी हो।
विज्ञापन


यह करनी होंगी औपचारिकताएं
ललितपुर। विद्युत विभाग द्वारा निशुल्क कनेक्शन की योजना का लाभ लेने के लिए ऐसे लोगों को विभाग द्वारा उपलब्ध आवेदन पत्र के प्रारूप को भरना होगा और इसके लिए अवर अभियंता की संस्तुति आवश्यक होगी। आधार कार्ड और आधार कार्ड की अनुपलब्धता होने पर निर्वाचन आईकार्ड की छायाप्रति और भू-स्वामित्व से संबंधित प्रमाण पत्र की छायाप्रति जैसे रजिस्ट्री, कब्जा, आवंटन प्रमाण पत्र तथा पुरानी बस्तियों के निवासियों को सभासद/प्रधान द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति लगानी होगी।

टैरिफ पर लगातार करना होगा बिलों का भुगतान
ललितपुर। बिजली विभाग द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों को मुफ्त कनेक्शन तो जारी किए जा रहे हैं, लेकिन कनेक्शन के बाद लाभार्थियों को निर्धारित टैरिफ पर विद्युत बिल का नियमित भुगतान करना होगा। बिजली विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले सभी विद्युत संयोजन मीटर के साथ दिए जाने के साथ ही अनमीटर्ड को मीटर्ड श्रेणी में भी लाया जाएगा।
विज्ञापन


सात दिन में मिलेंगे कनेक्शन
ललितपुर। सुगम संयोजन योजना के तहत नए कनेक्शन देने की समय सीमा भी निर्धारित की गई है। इसके अंतर्गत सामान्यतया सात दिन में कनेक्शन जारी करने होंगे। हालांकि जहां अतिरिक्त खंभे लगाए जाने का मामला आए, वहां कनेक्शन 30 दिन में कड़ाई से जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें