फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूजल जीवन की आस, संरक्षण का करो प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
भूजल जीवन की आस, संरक्षण का करो प्रयास
विज्ञापन

ललितपुर। राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित भूजल सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर भूमि जल के संरक्षण का संदेश दिया गया।
भूजल सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में छात्रों द्वारा विद्यालय स्तर पर वाद विवाद, हिंदी निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। निबंध लेखन में नौवीं कक्षा के ध्रुव सेन प्रथम, हर्ष कुमार सेन द्वितीय और मधुर साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भूजल संरक्षण पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में नौवी कक्षा के ध्रुव सेन, प्रथम, 10वीं कक्षा के अंकित विश्वकर्मा द्वितीय व 12वीं कक्षा के दीपक कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहे। वाद विवाद प्रतियोगिता में भूजल संरक्षण की आवश्यकता पर पक्ष में कक्षा 12वीं के अनुज राहुल, प्रथम, नौवीं के अमन रावत द्वितीय और नौवी के समीर तृतीय स्थान पर रहे। विपक्ष में 12वीं के दीपक कुशवाहा प्रथम, नौवी के अरबाज खान द्वितीय स्थान पर आए। इस मौके पर रामसिंह राजपूत, गोविंदराम सेन, प्रधानाचार्य राजेंद्र त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

---------
विधिक साक्षरता शिविर 25 को
ललितपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में 25 जुलाई को शाम चार बजे से जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को प्रदत्त सुविधाओं, उनके अधिकार एवं अन्य विषयक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राकेश सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें