ललितपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को दो केंद्रों पर हुई। पंजीकृत 847 परीक्षार्थियों के मुकाबले 709 शामिल हुए और 138 अनुपस्थित रहे।
बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में 447 और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 400 छात्र पंजीकृत थे।
परीक्षा ओएमआर शीट पर और बहुविकल्पीय आधारित प्रश्नों पर आधारित रही। परीक्षा शांति पूर्वक कराने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी केंद्रों पर भ्रमणशील रहे। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी के लिए दोनों परीक्षा केंद्रों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा।
रविवार को हुई परीक्षा में पंजीकृत कुल 847 के मुकाबले 709 परीक्षार्थी शामिल हुए और 138 ने परीक्षा छोड़ दी। इस परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षा 9 से 12 तक तक पढ़ाई करने पर शासन की ओर से प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। संवादद