फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: दूसरे दिन 6253 लोगों ने जमा किए नामांकन फार्म

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र ऑनलाइन फीडिंग का कार्य करते कर्मचारी। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिला पंचायत सदस्य पद हेतु कलक्ट्रेट स्थित अपर जिलाधिकारी न्यायालय के कक्ष में तथा ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए सभी छह ब्लॉक मुख्यालयों तालबेहट, बार, बिरधा, जखौरा, मड़ावरा और महरौनी पर नामाकंन पत्र भरने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। दूसरे दिन भाजपा समेत सभी पार्टियों के समर्थित उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया। कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपने पर्चे भरे। शाम पांच बजे तक कुल 111 नामांकन पत्र जमा हुए। वहीं, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए कुल 6142 नामांकन फार्म जमा किए गए।
विज्ञापन

इस समय त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। इसमें ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य का नामांकन ब्लाक कार्यालय में जमा किया जा रहा है। वहीं, जिला पंचायत सदस्य पद हेतु अपर जिलाधिकारी न्यायालय के कक्ष में नामांकन भरे जा रहे हैं। निर्वाचन अधिकारी रजनीश राय अपर जिलाधिकारी न्यायिक, सहायक निर्वाचन अधिकारी सलीम खान जिला प्रशिक्षण अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक रमेश गुप्ता द्वारा उम्मीदवारों से नामांकन पत्र प्राप्त किए गए।
बृहस्पतिवार को वार्ड 01 से 10 तक में 55 एवं वार्ड 11 से 21 तक 56 नामांकन पत्र जमा हुए। भाजपा के जिला पंचायत सदस्य पद हेतु घोषित सभी उम्मीदवारों ने पहले तुवन मंदिर पहुंचकर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन थे। सभी उम्मीदवारों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश लोधी, राजकुमारी लोधी, कैलाश नारायण निरंजन के नामांकन पर सभी नजरें टिकी रहीं। वहीं, कांग्रेस के समर्थन से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में अपना नामांकन पत्र भरा। इनमें से थाना सीट से बेना सहरिया, नाराहट क्षेत्र से राम भरोसे कुशवाहा, जाखलौन से सूर्यकांत बबेले, मड़ावरा क्षेत्र से उषा श्रीवास्तव, सौरई क्षेत्र से जिनेंद्र कुमार जैन, गुढ़ा क्षेत्र से लाड़कुंवर अहिरवार, बुढ़वार से रानी राय, सिलावन से बृजेश रजक, बानपुर क्षेत्र से छत्रपाल सिंह, पारौन से अखिलेश यादव, खितवांस से जयसिंह राजा, बिरधा से लोकपाल सिंह राजपूत, बार से अरविंद कुशवाहा, खांदी क्षेत्र से राम राजा बुंदेला, जखौरा से पर्वत लाल अहिरवार, कैलगुवां क्षेत्र से गजेंद्र सिंह परमार नामांकन दाखिल किया। पूराकलां सीट से सपा के दो नेताओं ने अपना नामांकन पत्र जमा किया।
विज्ञापन

-----
नामांकन के दौरान सुरक्षा के रहे व्यापक प्रबंध
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों के जमा किए जाने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
मड़ावरा ब्लाक में नामांकन के पहले दिन प्रधान पद के लिए 109, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 448 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 65 नामांकन हुए। तालबेहट ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए 696 ,ग्राम पंचायत सदस्य के 845 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के 606 नामांकन फार्म जमा हुए। इसी क्रम में महरौनी ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए 155, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 608 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए क्रमश: 73 नामांकन फार्म जमा हुए। इसी क्रम में बार ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए 138, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 615 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 87 नामांकन फार्म जमा किए गए। जखौरा ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए 202, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 665 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 155 नामांकन फार्म जमा किए गए। वहीं, बिरधा ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए 189 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 486 नामांकन पत्र जमा किए गए। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की काउंटिंग नहीं हो सकी थी।
-----
कहीं निर्विरोध तो कहीं उपचुनाव
मड़ावरा। नामांकन पत्र जमा किए जाने के अंतिम दिन तक कई ग्राम पंचायतों में सदस्य ग्राम पंचायत पद पर मात्र एक नामांकन जमा होने से वहां निर्विरोध सदस्य चुने जाएंगे। वहीं तमाम वार्ड में कोई नामांकन दाखिल नहीं किए जाने से वहां उपचुनाव की भी संभावना है।
----
दिदोनियां बीडीसी सीट पर दो प्रत्याशियों में मुकाबला
मड़ावरा। मड़ावरा ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए एकमात्र सीट दिदोनियां पर दिग्विजय सिंह द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है, जिनके समक्ष एक मात्र अन्य उम्मीदवार है। इससे यहां मुकाबला आमने- सामने का हो गया है।
------
-------
बसपा के शेष पांच प्रत्याशियों ने किया नामाकंन पत्र दाखिल
ललितपुर। जिला पंचायत के निर्वाचन में नामाकंन दाखिल करने का आज आखिरी दिन था। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी के शेष रहे पांच प्रत्याशियों ने बृहस्पतिवार को अपने-अपने नामाकंन पत्र दाखिल किए। इनमें वार्ड नंबर 20 बार से लीलाधर दुबे कुल्लू महाराज, वार्ड नंबर 5 थनवारा से भगत राजा, वार्ड नंबर 14 मड़ावरा से ममता, वार्ड नंबर 13 सौंरई से राजकुमारी, वार्ड नंबर एक पूराकलां से राजकुमारी ने अपना-अपना नामाकंन पत्र दाखिल किया।
-----

कलेक्ट्रेट में नामांकन फार्म जमा करने के लिए लाइन में खड़े क्षेत्र पंचायत सदस्य।- फोटो : LALITPUR

धूप के कारण कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्ष के नीचे बैठे जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी, प्रस्तावक - फोटो : LALITPUR

पूर्व जिलाध्यक्ष का नामांकन कराने के दौरान जीत का साइन दिखाते राज्यमंत्री मनोहरलाल व सदर विधायक- फोटो : LALITPUR

कचहरी चौराहे की फुटपाथ पर खड़े कांग्रेसी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें