फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में किसी भी व्यापारी के साथ अभद्र व्यवहार हुआ तो होगा विरोध

विज्ञापन
police.jpeg - फोटो : police.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में कोविड नियमों का पालन कराने के नाम पर व्यापारी के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने पर रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जनपद में भी किसी व्यापारी के साथ अभद्र व्यवहार को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुरेश बड़ेरा ने आरोप लगाया कि मास्क लगाने के नाम पर आजमगढ़ में एक व्यापारी के साथ प्रशासनिक अफसर के इशारे पर पुलिस द्वारा अभद्रता की गई। व्यापार मंडल ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। सरकार को ऐसे अधिकारी को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। व्यापारी की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह मास्क नहीं लगाए था। उन्होंने जनपद के व्यापारियों से अपील की है कि कोरोना महामारी के पॉजिटिव केसों को देखते हुए सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करें। यदि कोई व्यापारी गाइडलाइन का पालन न करे तो उस पर कानून के हिसाब से जुर्माना करना चाहिए।
व्यापारी के साथ किसी भी दशा में अभद्र व्यवहार नहीं करना चाहिए। महामंत्री शैलेंद्र सिंघई ने कहा है कि व्यापारी अपनी दुकान एवं घर पर मास्क लगाकर ही बैठें। यदि ग्राहक मास्क नहीं लगाता है तो उसके साथ व्यापार नहीं करना चाहिए। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष मनीष सड़ैया, प्रदीप सतरवांस, उद्योग मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष कमलेश सराफ, अभिषेक अनौरा, सिद्धेश्वर जमोरया, राहुल गुप्ता, अजय सोनी, रविंद्र दिवाकर, बॉबी राजा नाराहट, राजू सिंधी, नवनीत किलेदार, दीपक सिंघई, समित समैया, मिर्जा फहीम बेग, अनिल बाबा, अनिल चौधरी, सुधांशु शेखर महाराज, अजय ड्योडिया, विपिन रोड़ा, मो इकराम, अविरल सोरयां आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें