बच्चे पढ़े लिखे होगें तो समाज भी संस्कारवान होगा
रानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। रानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव समारोह के मौके पर मेधावी छात्र-छात्राओं व समाजसेवा में अच्छा कार्य करने वाली अग्रणी संस्थाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसके साथ ही अतिथियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
महाविद्यालय के वार्षिक महोत्सव व मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन कृभको चेयरमैन व राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव के मुख्यातिथ्य व चंडीपीठाधीश्वर चंद्रेश्वरगिरी, रणछोर धाम के चंद्रशेखर शास्त्री, तुवन मंदिर के महंत रामलखनदास के सानिध्य में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रपाल ने कहा कि देश तभी आगे बढ़ सकता है जब सभी लोग शिक्षित हो और समाज संस्कारवान हो। उन्होंने कहा कि संस्कारवान समाज तभी होगा जब लोग पढ़े लिखे होगें। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी से पीछे नहीं है, हम सब को प्रण करना चाहिए कि बेटी को अवश्य शिक्षित करें। इस मौके पर उन्होंने महाविद्यालय एवं हाई स्कूल इंटर में पास हुए मेद्यावी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अतिथियों ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के अलावा हाई स्कूल के 130 विद्यार्थी व इंटर के 30 मेद्यावी छात्र-छात्राओं को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया्र। इसके साथ ही पौधरोपण किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता यादव, आल्हाप्रसाद निरंजन, महेंद्र सिंह यादव, डा.ओमप्रकाश शास्त्री, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे, डा.दीपक चौबे, बब्बू राजा बुंदेला, अजय पटैरिया, रमेश खटीक, गौरीशंकर सोनी, शिशुपाल सिंह यादव, फूलसिंह नन्ना उपस्थित रहे। आभार प्रबंधक बबीता यादव व राजेश यादव ने व्यक्त किया।