फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली निर्माण कराए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नाली निर्माण कराए जाने की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। विकासखंड बार कस्बा के मजरा राधापुर निवासी शंकर पुत्र ग्यासी कुशवाहा ने नाली निर्माण न कराए जाने के आरोप को लेकर डीएम को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम में नाली का निर्माण ग्राम पंचायत के एक जनप्रतिनिधि द्वारा किया जा रहा है। इसमें गांव में नाली का निर्माण किया गया, लेकिन पीड़ित के घर के सामने नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। नाली निर्माण के लिए कहने पर बिजली के 11 हजार बोल्ट के खंभे का हवाला दे दिया गया है। जबकि खंभे के आस-पास कच्ची जमीन हैं जिससे खंभा कहीं भी गिर सकता है। इससे जनहानि होने की संभावना है। पीड़ित ने नाली निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें