फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य:वसूली जमा नहीं करने पर सात अधिकारियों को रिमाइंडर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वसूली जमा नहीं करने पर सात अधिकारियों को रिमाइंडर
विज्ञापन

- सीएमओ की कार्रवाई के बाद विभाग में मची खलबली
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। वर्ष 2009-10 में कंटीजेंसी खरीद के मामले में स्वास्थ्य विभाग के सात अधिकारियों की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। सीएमओ ने तय समयावधि में वसूली जमा नहीं किए जाने पर संबंधित अधिकारियों को रिमाइंडर जारी किया है। इससे विभाग में खलबली मची हुई है।
बीते वर्र्षों में अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग में रोगी कल्याण समिति गठित की गई थी। इसके अंतर्गत कंटीजेंसी के साथ प्रतिदिन के उपयोग में आने वाली वस्तुएं जिनमें वॉटर कूलर, लाइट उपकरण, पंखा, कूलर, झाड़ू व प्रिंटिंग का सामान आदि की खरीद व मरम्मत कराई गई। इसमें समिति ने बाजार भाव से अधिक में खरीदारी की गई। इसकी शिकायत पर तत्कालीन डीएम ने जांच बैठा दी थी। इसमें शिकायत सही पाई गई। जांच कमेटी ने पाया कि रोगी कल्याण समिति के पैसों का दुरुपयोग करते हुए बाजार से अधिक दरों का बिल बनवाकर कुल नौ लाख 38 हजार छह सौ 71 रुपये का गबन किया गया। जिस पर डीएम ने संबंधित फर्म को काली सूची में डालने के निर्देश दिए तो विभाग के सात अफसरों पर वसूली निकाल दी गई। सीएमओ डा. प्रताप सिंह ने वसूली के संबंध में कई बार पत्र लिखे। इसके बाद भी जिला स्वास्थ्य समिति के खाते में वसूली की रकम जमा नहीं की गई। अब सीएमओ ने सातों अधिकारियों को अंतिम चेतावनी जारी करते हुए सात दिवस के अंदर अधिरोपित धनराशि जिला स्वास्थ्य समिति के खाते में जमा करने के निर्देश दिए। वरना, कार्रवाई के लिए सक्षम उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा। इसके बाद भी संबंधित अधिकारियों ने वसूली जमा करने में रूचि नहीं दिखाई। जिस पर सीएमओ डा. प्रताप सिंह ने रिमाइंडर जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी होना है वसूली
सीएससी मड़ावरा के अधीक्षक डा. अशोक कुमार पर 219600 रुपये, सीएचसी बार में तैनात अधीक्षक डॉ. डीएस चौधरी पर 169389 रुपये, पीएससी जखौरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार कुलश्रेष्ठ पर 140622 रुपये, सीएससी महरौनी के अधीक्षक डॉ. डालचंद्र दोहरे व डॉ. राजेश पर 114156 रुपये, पीएससी बिरधा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस बक्सी पर 112306 रुपये व सीएससी तालबेहट के तत्कालीन अधीक्षक अजय भाले पर 182598 रुपए वसूलने का निर्देश दिया है।
.....
शासन को लिखेंगे पत्र
यदि रिमाइंडर के बाद भी संबंधित अधिकारी निकाली गई वसूली जमा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ शासन को पत्र लिखा जाएगा।
डा. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें