फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मजिस्ट्रेट चेकिंग में पकड़े गए 60 बेटिकट यात्री, चेकिंग के समय 52 हजार का जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मंडलीय अधिकारियों ने शनिवार को सुबह रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 60 यात्रियों को अनियमित यात्रा करते पकड़ा गया और उनसे 52 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन

अभियान मजिस्ट्रेट अरुण क्रांति और सहायक वाणिज्य प्रबंधक अनिल श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाया गया। बिना टिकट वालों की मौके पर ही रसीद काटी गईं और जुर्माना वसूला। इन बिना टिकट पकड़े गए लोगों पर कुल 52,390 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 35,850 रुपये कोर्ट फाइन और 16,540 रुपये रेल किराया के रूप में वसूल किया गया। कुल 56 मामलों में यात्रियों ने तत्काल जुर्माना भरकर अपनी रसीद कटवाई। रेलवे झांसी मंडल पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें और इस तरह की कानूनी कार्रवाई आगे की जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें