फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह करोड़ से होंगे विकास कार्य

Sat, 15 Jun 2019 02:03 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
board meting, lalitpur - फोटो : amar ujala, lalitpur news
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक ने छह करोड़ रुपये से अधिक से होने वाले विकास कार्यो को मंजूरी दे दी गई।  इस दौरान पांच सभासदों ने 77 प्रस्तावों पर असहमति जताते हुए बोर्ड बैठक से वाक आउट कर दिया।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बाद नगर पालिका परिषद की पहली बोर्ड बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में लाए जा रहे प्रस्तावों को लेकर पांच सभासदों ने पहले ही अपनी नाराजगी प्रकट की थी। शुक्रवार को शाम चार बजे हुई बैठक में भी पांच सभासदों ने करीब 77 प्रस्तावों पर अपनी असहमति प्रकट की। असंतुष्ट सभासदों का कहना था कि उन्हें प्रस्तावों पर आपत्ति है। सभासद भारत भूषण चौरसिया ने कहा कि पहले पुरानी मिनट बुक को पढ़कर सुनाया जाए और उसके बाद नई मिनट बुक को पढ़ें। इस मामले में ईओ डॉ. संजय कुमार मिश्र ने नियम कानून की अनभिज्ञता प्रकट की। सभासद कृष्ण कुमार पंथ ने कहा कि मिनट बुक में दर्ज पूर्व की कार्रवाई पढ़ी जाए, इसके उपरांत बोर्ड बैठक में अगली सुनवाई हो।

सभासद शिवानी पाठक ने कहा कि उनके वार्ड में कई कार्य कराए जा रहे हैं, जिनके उन्हें स्टीमेट की जानकारी नहीं दी जा रही है। वार्ड के कई प्रस्ताव दिए जाते हैं, इसके बाद भी उन्हें शामिल नहीं किया जाता है। सभासद रामबाबू यादव ने सवाल उठाया कि प्रस्ताव संख्या 464 नेहरू नगर में विभिन्न प्रकार के मरम्मत कार्य प्रत्याशा बोर्ड रखा गया है जबकि इसका टेंडर पच्चीस फरवरी को टेंडर व सात मार्च को अनुबंध हुआ।
विज्ञापन


इससे पहले दो मार्च को बोर्ड बैठक में रखा जाना था लेकिन अब इसे वर्तमान बैठक में लाया जा रहा है। इसी तरह प्रस्ताव संख्या 487 में वार्ड नंबर नेहरू नगर में हरिराम राय के मकान से रिजवान डाक्टर की दुकान होते हुए वृंदावन के मकान तक सीसी रोड 19 दिसंबर 18 को टेंडर किया गया और उन्नीस जनवरी को अनुबंध किया गया। इस दौरान भी कई बैठकें हुई, इस तरह की मनमानी ठीक नहीं है। पांच सभासदों के विरोध के बाद भी प्रस्ताव संख्या 406 से लेकर प्रस्ताव संख्या 532 तक को पारित कर दिया गया।  बैठक में छह करोड़ चौहत्तर लाख सड़सठ हजार एक सौ पचपन रुपये से ज्यादा के विकास कार्यो को मंजूरी प्रदान कर दी। इस पैसे से सीसी रोड, सुम्मेरा तालाबों के घाट, कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट की डीपीआर बनाई जाएगी।

इन प्रस्तावों को 21 सभासदों का समर्थन प्राप्त हुआ। इससे पहले असंतुष्ट पांच सभासद बैठक से वाक आउट कर गए जो चर्चा का विषय बन गया। बैठक में अधिशासी अधिकारी डा. संजय कुमार मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, सभासद अनुराग चौबे, अनुराग जैन, उदय प्रताप, अफजुल, मुकेश रजक, पूूजा ग्वाला, गीता यादव, आलोक जैन, जमुनाबाई आदि मौजूद रहे।

मिनट बुक लिखने की नकारी गई मांग
मिनट बुक लिखने की सभासदों की मांग को सिरे नकार दिया गया। अध्यक्ष रजनी साहू का कहना है कि इससे पूर्व के अध्यक्षों के कार्यकाल में बैठक के दौरान मिनट बुक कभी लिखी नहीं गई है।
विज्ञापन


जनहित कार्यो का समर्थन करने वाले सभासदों की संख्या ज्यादा रही, जबकि ब्लेकमेल करने वाले सभासद अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए।
- रजनी साहू
अध्यक्ष, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें