फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बिना बिजली के भी 55 सोलर नलकूप उगल रहे पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ऑन ग्रिड सोलर संयंत्रों से नलकूप बिना बिजली के भी चलने लगे हैं। कंपनी इसके लिए अतिरिक्त चार्ज लेकर वीएफडी (वैरिएबल फ्रीक्वेंसी ड्राइव) मशीन लगा रही है, जो बिजली नहीं होने के बाद भी दिन में नलकूप संचालित करती है।
नलकूप विद्युत कनेक्शन धारक किसानों के लिए पीएम कुसुम योजना सी-1 चल रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में यूपीनेडा के माध्यम से 7.5 एचपी के नलकूप संयोजन पर 68,800 रुपये की लागत से सोलर संयंत्र की स्थापना की जा रही है। विभाग को 129 नलकूप संयोजन पर यह सोलर संयंत्र स्थापित कराने का लक्ष्य मिला था। अब तक 55 नलकूपों पर सोलर संयंत्र स्थापित कराए जा चुके हैं। यह सोलर संयंत्र तभी काम करते हैं, जब बिजली होती है। लेकिन, अब सोलर संयंत्र लगाने वाली कंपनियों ने इसकी काट खोज ली है। कंपनियां इन सभी नलकूप सोलर संयंत्रों पर वीएफडी मशीन लगा रही हैं, जो बिजली न होने के बाद भी सोलर संयंत्र से बनने वाली बिजली से नलकूप संचालित करेंगी।
विज्ञापन

अब यूपीनेडा इस मशीन को योजना में आधी राशि के खर्च के साथ शामिल करने पर विचार कर रही है। इसके लिए जिला प्रशासन और कंपनी के मध्य वार्ता चल रही है। कंपनियां अभी यह मशीन 17 हजार रुपये में लगा रही हैं, लेकिन यदि यह मशीन योजना में शामिल हो जाती है तो सभी किसानों को इसका लाभ मिल सकेगा।
-
इस वर्ष मिला 200 का लक्ष्य : यूपीनेडा को इस वर्ष पीएम कुसुम सी-1 योजना में ऑनग्रिड नलकूपों के लिए 200 नए सोलर संयंत्र लगाने का लक्ष्य मिला है। विभाग में अब तक इसके लिए 136 आवेदन आ चुके हैं। यदि वीएफडी मशीन को भी योजना में शामिल कर लिया जाता है तो आवेदनों की संख्या काफी बढ़ सकती है।
विज्ञापन


ऑन ग्रिड नलकूपों पर 55 सोलर संयंत्र लगाए गए हैं, जिनमें कंपनी ने वीएफडी मशीन लगाई है। किसान इसका संचालन सुगमता से कर रहे हैं। अभी योजना में यह मशीन शामिल नहीं है, लेकिन इस मशीन को सभी नलकूप सोलर संयंत्रों पर लगाने के लिए अधिकारियों से बात की जा रही है।
-राजेश कुमार बघेल, परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें