फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सूखे तो कहीं नदारद मिले पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
जितेंद्र तिवारी
विज्ञापन

सिलावन (ललितपुर)। विकास खंड महरौनी में पौधरोपण के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में एक करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च होने के बाद भी ज्यादातर ग्राम पंचायतों में पौधरोपण की स्थिति ठीक नहीं है। मनरेगा के तहत कराए गए पौधरोपण की हकीकत परखने पर कहीं पौधे सूख चुके थे तो कहीं पौधरोपण ही नहीं किया गया।
महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत वृहद पैमाने पर ग्राम पंचायतों में पौधरोपण कराया जा रहा है। ब्लॉक महरौनी में पौधरोपण पर 1.13 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी धरातल पर पौधे दिखाई नहीं दे रहे हैं। ग्राम पंचायत सौजना में पथानवे के नाले से गोलन के खेत तक 1.26 लाख रुपये खर्च होने के बाद भी एक भी पौधा दिखाई नहीं दिया। यहां पौधों की जगह सिर्फ जंगली झाड़ियां ही दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

सौजना में अन्य स्थानों पर भी पौधरोपण की स्थिति इससे अलग नहीं थी। ग्राम पंचायत समोगर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में 24,410 रुपये खर्च कर पौधरोपण होना था, लेकिन मौके पर एक भी पौधा नहीं दिखाई दे रहा था। यहां रोपने के लिए आए पौधे विद्यालय के पीछे पड़े हुए थे, जो पूरी तरह सूख चुके हैं। ऐसी ही स्थिति अन्य स्थानों पर किए गए पौधरोपण की थी।
कुरौरा पंचायत में खेल के मैदान पर पौधरोपण दिखाया गया है, जबकि मौके पर एक भी पौधा नहीं था। ग्राम पंचायत अमोरा में दुर्गा जी और शंकर जी के मंदिर प्रांगण में पौधरोपण पर 23,423 रुपये खर्च बताया गया, जबकि दोनों मंदिर पर एक भी पौधा नहीं लगा हुआ था। सौजना, समोगर, कुरौरा और अमौरा तो बानगी मात्र हैं, कमोबेश पौधरोपण की यही स्थिति विकास खंड की कई पंचायतों में है।
विज्ञापन


-ग्राम पंचायतों में पौधरोपण कराने के बाद देखरेख के अभाव में नष्ट होने की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी हुआ, उसके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।-आजम अली, खंड विकास अधिकारी, महरौनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें