फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए एक मंच पर आएंगे नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए एक मंच पर आएंगे नेता
विज्ञापन

कइयों ने जिला अस्पताल में मरीजों से पैसे लेने का उठाया मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। पत्रकार भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के आह्वान पर सर्वदलीय बैठक में जिले की स्वास्थ्य सेवा की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई। इस दौरान सभी से एक मंच पर आकर इसकी लड़ाई लड़ने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार प्रदीप जैन आदित्य ने आरोप लगाया है कि जिले में छोटी-छोटी बीमारियों के लिए मरीजों को झांसी रेफर किया जाता है। यह सब केवल कमीशन के लिए होता है। मध्य प्रदेश की छोटी-छोटी तहसीलों में डायलिसिस व कार्डियोलोजिस्ट की सुविधा है। वहीं, ललितपुर में ह्दय रोग जैसी बीमारियों का उपचार नहीं है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए सभी दलों से दलगत राजनीति से ऊपर से उठकर आगे आने को कहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि ललितपुर में इलाज के अभाव में मरीजों को झांसी, भोपाल के लिए रेफर किया जाता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार को समाप्त करने पर जोर दिया। विजय सिंह यादव ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को परेशान किया जाता है। महिलाओं की डिलेवरी में पैसे मांगे जाते हैं। संतोष शर्मा ने कहा कि अस्पताल में आईसीयू की सुविधा मुहैया होना चाहिए। सपा जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी ने कहा कि यहां की जनता झांसी या अन्य महानगरों में इलाज कराने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने जिले में ही सभी प्रकार की इलाज की सुविधा पर जोर दिया। नवनीत किलेदार ने कहा कि शर्म की बात है कि जिले के अस्पतालों में अब तक चिकित्सकों की कमी पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने इसके लिए यहां के नेताओं को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने जिले में डायलिसिस, नर्सिंग कालेज खुलवाने की मांग की है। राहुल रिछारिया ने कहा कि यदि केंद्र में कांग्रेस आती है तो यहां की स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान दिया जाएगा। अजीज कुरैशी ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत दयनीय स्थिति है। इसके अलावा रविंद्र दिवाकर, राजेंद्र रजक, धनीराम अहिरवार, मंजीत सिंह, अमित प्रिय जैन, शरीफ जावेद राजीव बबेले, अफजल, जसपाल सिंह बंटी ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर राजेश यादव, रवि नारायण चौबे, बहादुर यादव, अनिल सीमा, हरवीर सिंह अरोरा, नदीम शबनम, गजेंद्र सिंह, उवेश खान, अखिलेश चौधरी, मनमोहन जड़िया, सुनील खजुरिया, हरीबाबू शर्मा, सतेंद्र सिंह, बिट्टू राजा, मुकेश रजक, जयेश बादल, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, विनोद कुमार वर्मा, प्रेम नामदेव आदि उपस्थित रहे। संचालन मु. आसिफ ने किया। अंत में आभार शरीफ जावेद ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें