स्टाफ नर्सें करेंगी अब समाज सेवा
ललितपुर। जिला अस्पताल में सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा तैनात स्टाफ नर्सों का अनुबंध समाप्त हो गया है। जिस पर अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें स्वतंत्र कर दिया है। वह अपने विवेक अनुसार अस्पताल में अपनी सेवाएं प्रदान कर सकतीं है।
बीते मार्च में जिला अस्पताल में अवनि परिधि सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा आउट सोर्सिंग पर 20 स्टाफ नर्सों की नियुक्ति हुई। जिन्हें छह माह के अनुबंध पर अस्पताल में सेवाएं प्रदान करने की अनुमति दी गई। लगभग तीन माह पहले ही सेवा प्रदाता कंपनी का अनुबंध की अवधि समाप्त हो गई है। सितंबर माह में इनका अनुबंध समाप्त होने के बाद कर्मचारियों की कमी के चलते दो माह के लिए पुन: तैनात किया गया। इसके पर भी इन कर्मचारियों का नवीनीकरण नहीं किया गया है। बीस स्टाफ नर्स की नौकरी अधर में हो गई है। अनुबंध अवधि समाप्त होने के बाद से अब तक इन कर्मियों के वेतनमान का भुगतान नहीं किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने भी अब इन स्टाफ नर्सों को स्वयं पर निर्भर कर दिया है। यह स्टाफ नर्स अस्पताल में सेवाएं देने के लिए बाध्य नहीं है। अब यह कर्मचारी बजट की आश में कार्य कर रहे हैं। स्टाफ नर्स का अनुबंध खत्म होते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित कंपनी को पत्राचार कर कर्मचारियों से कार्य करवाए जाने पर जवाब मांगा गया है। जिस पर कंपनी के द्वारा कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है। जिस पर अस्पताल प्रबंधन इन कर्मियों की स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रहा है, इसके चलते इन स्टाफ नर्सों का भुगतान नहीं किया गया है।
बजट मिलने पर दिया जाएगा वेतन
जिला अस्पताल में आऊट सोर्सिंग स्टाफ नर्सों के कार्य करवाए जाने का अनुबंध समाप्त हो गया है। जिस पर मौखिक रुप से कार्य करने व न करने के लिए स्वतंत्र कर दिया है।
डा. अमित चतुर्वेदी, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी
जिला अस्पताल ललितपुर