- स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जनपद में विकास के नाम पर लाखों की लागत से गेट तो बन रहे हैं लेकिन शहर के रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में जाने के लिए आज भी करीब 50 मीटर कंकरीट की सड़क पर गुजरना पड़ रहा है। आलम यह है कि गेट से भवन तक वर्ष 1998 में डामर-गिट्टी से बनी सड़क उखड़ गई है। इससे विद्यार्थियों से लेकर स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। विद्यार्थियों ने जनप्रतिनिधियों से सड़क बनवाने की मांग की है।
हाईवे से कॉलोनी मार्ग पर जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय वर्ष 1998 में नए भवन में शिफ्ट किया गया था। इस महाविद्यालय में बीएससी, बीकॉम, एमएससी और एमकॉम के करीब एक हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। महाविद्यालय कैंपस गेट से करीब 50 मीटर की सड़क पारकर मुख्य गेट में प्रवेश कर विद्यार्थियों को कक्षाओं में जाना पड़ता है। भवन निर्माण के समय बनाई गई सड़क कुछ सालों तक सही चली लेकिन बजट के अभाव में सड़क खस्ताहाल होती चली गई। आज आलम यह है कि इस सड़क पर गिट्टी उखड़ने से विद्यार्थियों को वाहन तो दूर पैदल जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैरत की बात तो यह है कि सदर विधायक के अलावा शिक्षक विधायक जनपद के होने के बाद भी महाविद्यालय की इस सड़क को बनाने के लिए किसी ने अपनी निधि से फूटी कौड़ी खर्च नहीं की, इस बात का मलाल विद्यार्थियों को भी है। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर केशव देव ने बताया कि सड़क बनवाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।
00000000000000
वर्षों बाद महाविद्यालय भवन का कायाकल्प होने के आसार
रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय का भवन बजट के अभाव में बर्बाद हो रहा है। करीब 27 साल पहले इस भवन में रंगाई-पुताई हुई थी इसके बाद कोई काम न होने से दीवारें बदहाल हो गई हैं। आलम यह है कि कक्षाओं की खिड़कियों के कांच टूट रहे और कई कक्षाओं में फर्नीचर तक कम हैं। प्राचार्य प्रो.केशव देव ने बताया कि भवन की रंगाई-पुताई के लिए पांच लाख रुपये का एस्टीमेट स्वीकृत हो गया है। बजट आने पर काम शुरू कराया जाएगा।
00000000
फोटो-04
जनपद में विकास के दावे तो किए जा रहे लेकिन महाविद्यालय की 50 मीटर सड़क बनवाने पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।-मनु, छात्रा बीएससी मैथ
0000000
फोटो-05
कॉलेज आने के दौरान सड़क पर पैदल चलना मुश्किल होता है। प्रशासन सड़क बनवा दे तो राहत मिलेगी।-रक्षा सोनी, छात्रा बीएससी बायोलॉजी
0000000
फोटो-06
युवा मताधिकार होने के बाद भी युवाओं की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता है जनप्रतिनिधि को सड़क बनवानी चाहिए।-रणजीत सिंह,छात्र बीएससी मैथ
00000000000
फोटो-08
महाविद्यालय में आने के लिए सड़क खस्ताहाल है। करीब 50 मीटर लंबी इस सड़क को जनप्रतिनिधि बनवा दें तो सुविधा रहेगी।-क्रिश कुशवाहा,बीएससी मैथ
00000000000000000
महाविद्यालय की सड़क बनवाने के लिए अभी तक कोई पत्र नहीं मिला है। यदि प्राचार्य पत्र भेजते हैं तो वह विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सड़क को जरूर बनवा देंगे।-रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक