ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला पिसनारी बाग निवासी एक युवती के बैंकखाते से ठग ने ओटीपी मांगकर पांच बार में 45 हजार रुपये निकाल लिए। युवती नेपुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला पिसनारी बाग निवासी पूजा पुत्री हीरालाल ने शिकायती पत्र में बताया कि उसके पास बुुधवार को दोपहर 2.33 बे किसी अज्ञात नंबर से फोन आया और कहा कि वह एक कंपनी से बोल रहा है। मोबाइल फोन की वैलीडिटी बढ़ानी है क्या, तो उसने कहा नहीं। इसके बाद वह युवती से पांच बार ओटीपी मांगता रहा और वह उसे ओटीपी देती रही और इसके बाद उसके खाते से दो मिनट में 45 हजार रुपये निकल गए। युवती ने एसपी से मोबाइल नंबर के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।