फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या को प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली के चौकी राजघाट अंतर्गत ग्राम चमरऊआ में पेड़ पर संदिग्ध हालात में लटके मिले युवक के शव के मामले में कोतवाली पुलिस ने आठ नामजद समेत दस आरोपियों पर आत्महत्या को उकसाने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम चमरऊआ निवासी मंगल सिंह पुत्र जाहर सिंह ने कोतवाली पुलिस केेे तहरीर देकर बताया कि 14 जून की शाम करीब आठ बजे उसका भतीजा बलवीर (26) पुत्र जगदीश निमंत्रण में ग्राम देवरी से खाना खाकर घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह गांव की प्रधान राजकुमारी के घर के पास आया तो पैसे के लेन- देन को लेकर पहले से घात लगाए बैठे राजबहादुर, कल्लू, गब्बर पुत्रगण विजय सिंह, रहीस, केहर, रजवंत पुत्रगण लक्ष्मन सिंह, पार्वती पत्नी केहर सिंह, राजकुमारी पत्नी राजबहादुर सिंह एवं दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक राय होकर बलवीर को घेर लिया और गालियां देते हुए छेड़खानी का आरोप लगाकर अपमानित किया। लात- घूसों व थप्पड़ों से मारपीट करते हुए गालियां देते हुए बोले कि जरा भी शर्म हो तो मुंह मत दिखाना, नहीं तो जान से मार देंगे।
इस घटना को उसके भाई तोरन सिंह, जगदीश सिंह व भतीजे अवतार ने देखा और उसे बचाया, तो उनकी भी मारपीट की। बलवीर को काफी समझाया, लेकिन वह दुखी व अपमानित महसूस कर रहा था और इन लोगों की प्रताड़ना के डर के कारण बलवीर बाहर चला गया। सुबह देखा कि उसकी शव जामुन के पेड़ पर लटकी मिला, मृतक के पैर जमीन में लगे हुए थे। कोतवाली पुलिस ने चाचा मंगल सिंह की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें