फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी-बीना पैसेंजर रही रद, खजुराहो पैंसेंजर भी रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी-बीना पैसेंजर रद, खजुराहो पैसेंजर भी प्रभावित
विज्ञापन

अस्थाई ट्रेन स्टापेज की व्यवस्था भी नहीं की गई
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। रेलवे द्वारा तकनीकी कारणों का हवाला देकर शनिवार को झांसी-बीना पैसेंजर रद कर दी गई और खजुराहो पैसेंजर ट्रेन भी आंशिक रूप से झांसी व ललितपुर के मध्य रद रही। हालांकि खजुराहो पैसेंजर ललितपुर से खजुराहो रेलवे स्टेशनों के बाद अपने समय तक संचालित की गई। ट्रेनों के अचानक प्रभावित होने के कारण झांसी व बीना के मध्य स्थित रेलवे स्टेशनों के आसपास के रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनके स्थान पर अन्य ट्रेनों का अस्थाई स्टॉपेज की व्यवस्था भी नहीं की गई।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा मेगा ब्लॉक या अन्य कारणों के चलते आए दिन पैसेंजर ट्रेनों को अचानक रद कर दिया जाता है। इसके चलते आम यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही स्थिति शनिवार को भी बन गई, जब यात्रियों के अचानक रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर उन्हें जानकारी मिली कि झांसी-बीना पैसेंजर ट्रेन एक दिन के लिए दोनों ओर से रद की गई है। इसके चलते उन्हें अन्य साधन जुटाकर ललितपुर या बीना या अन्य रेलवे स्टेशनों को जाना पड़ा। ऐसे में इन यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ गई। बता दें कि झांसी से बीना की ओर चलने वाली झांसी-बीना पैसेंजर ट्रेन ललितपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 9.42 बजे पहुंचती है और इसके बाद 9.16 बजे जीरोन, 9.28 बजे जाखलौन, 9.41 बजे धौर्रा, 9.50 बजे मोहासा, 9.57 बजे करोंदा, 10.13 बजे आगासौद व 12.01 बजे बीना रेलवे स्टेशन पहुंचती है। पूर्व सूचना नहीं होने के कारण दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। ऐसा ही हाल झांसी-खजुराहो पैसेंजर ट्रेन के रद होने के कारण रहा। झांसी-खजुराहो पैसेंजर ट्रेन शनिवार को झांसी से ललितपुर के मध्य तक रद रही, जिसके चलते झांसी से ललितपुर और ललितपुर से झांसी की ओर जाने के दौरान समस्या का सामना करना पड़ा। हालांकि झांसी-खजुराहो पैसेंजर ट्रेन ललितपुर से खजुराहो के मध्य नियमित समय पर संचालित की गई। झांसी-बीना पैसेंजर ट्रेन रद होने के दौरान पूर्व में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन को झांसी से बीना के मध्य पैसेंजर ट्रेन बनाकर चलाया जाता था। लेकिन अब उक्त ट्रेन का भी अस्थाई ठहराव नहीं दिए जाने से रेल यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी है। हालांकि 14 अक्टूबर दिन रविवार से उक्त दोनों ट्रेनों का संचालन यथावत किया जाना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें