फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: जिलाधिकारी ने पकड़ी दुकानों से पॉलीथिन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने पकड़ी दुकानों व होटलों में पॉलिथीन
विज्ञापन

सफाई अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। डीएम मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बुधवार को शहजाद नदी की तलहटी और बस स्टैंड पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया और दुकानों पर हो रहे पॉलिथीन के लिए उपयोग पर नाराजगी जाहिर करते हुए होटल व दुुकानों पर कार्रवाई की। इस दौरान दुकानदारों पर पॉलिथीन के प्रयोग पर 16 हजार का जुुर्माना लगाया।
विज्ञापन

सफाई अभियान में डीएम सुबह साढ़े सात बजे शहजाद नदी की तलहटी पहुंचे यहां पर उन्होंने झाड़ू को हाथ में लेकर मैदान में सफाई की और आसपास उपस्थिति स्थानीय निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, साथ ही प्लास्टिक व पॉलिथीन के प्रयोग से वातावरण को होने वाले दुष्प्रभावों के बारे मेें भी जानकारी दी। इसके उपरांत जिलाधिकारी बस स्टैंड पहुंचे, यहां पर उन्होंने सर्वप्रथम चाय-नास्ता की दुकानों पर पॉलिथीन की रोकथाम के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चाय नाश्ता की तीन दुकानों एवं पेट्रोल पंप के पास दो होटलों में पॉलिथीन पायी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए चाय नाश्ता के तीनों दुकानदारों पर दो-दो हजार रुपए तथा दोनो होटल संचालकों पर पांच-पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया। कुल 16000 रुपये के जुर्माने में आठ हजार की मौके पर ही वसूली की गई। इसके साथ ही प्रत्येक दुकान पर रखे डस्टबिन को भी देखा गया। अधिकतर दुकानों पर डस्टबिन या तो नहीं था या बहुत छोटा पाया गया तथा दुकानों के आसपास जगह-जगह कचरा बिखरा हुआ पाया। इस पर जिलाधिकारी दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिये कि प्रत्येक दुकान पर डस्टबिन रखवाये जाएं, साथ ही सायंकाल में भ्रमण कर यह भी सुनिश्चित किया जाए कि दुकानदारों द्वारा डस्टबिन का प्रयोग किया जा रहा है अथवा नहीं। मौके पर जिन दुकानदारों द्वारा दुकानों के सामने अवैध रुप से टीनशेड लगाये गए थे उन्हें तत्काल हटवाया गया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि ऐसी दुकाने जो प्रयोग में नहीं आ रही हैं व अनुचित रुप से स्थान घेरे है, को हटवाया जाये। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने यात्री प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया। यहां पर भी डस्टविन के स्थान पर प्लास्टिक के डब्बे रखे पाये गए, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। मौके पर सफाई कर्मचारी शौचालय की सफाई करता हुआ पाया गया, परन्तु शौचालय शौचालय में गंदगी पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कर्मचारी को फटकार लगाते हुए नियमित सफाई करने के निर्देश दिये। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने बस स्टैण्ड परिसर में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया व उपस्थित लोगों को सफाई हेतु प्रेरित भी किया। मौके पर एकत्र हुए कचरे को नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा ट्रेक्टर के माध्यम से निस्तारित किया गया। सफाई अभियान के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा, उप जिलाधिकारी सदर घनश्याम वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अवनींद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें