फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के समय शहर में चल रहे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के समय शहर में चल रहे भारी वाहन
विज्ञापन

सुबह 10 से शाम आठ बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर है रोक
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर में नो एंट्री के बाद भी भारी वाहनों की आवाजाही पर अंकुुश नहीं लग पा रहा है। खासतौर पर, स्कूल समय में भारी वाहन संचालित हो रहे हैं। इससे जहां स्कूली वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। वहीं, पैदल जाने वाले विद्यार्थियों के लिए हर समय जोखिम बना रहता है। इसके बाद भी विभागीय अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी यातायात पुलिस की है। पुलिस ने भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए विभिन्न जगहों पर नो एंट्री क्षेत्र घोषित किया है। इसमें सुबह दस बजे से शाम आठ बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक है। केवल नझाई बाजार में आने वाले वाहनों को निकलने के लिए एक घंटे की ढिलाई दी जाती है, जिससे कि बाजार में अव्यवस्था पैदा न हो। स्कूल मार्गो पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है। लेकिन वर्तमान में यातायात व्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे भारी वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रही है। हालत यह है कि जिस दौरान बच्चों के विद्यालय से घर जाने का समय होता है, उसी समय भारी वाहनों के निकलते रहते हैं। इन वाहनों के बीच कई बार स्कूली वाहन फंस जाते हैं। ऐसे में बच्चों को घर पहुंचने में देरी हो जाती है। विद्यालयों से पैदल घर जाने वाले बच्चों को सड़क पार करने का जोखिम बना रहता है। कई बार बच्चे भारी वाहनों से भयभीत होकर अनियंत्रित होकर चुटहिल हो जाते हैं। विभागीय ढिलाई के चलते नो इंट्री में भी वाहन मनमर्जी से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकारी गल्ला उठान रेलवे की रैक से गल्ला मंडी के लिए होता है। जिसके लिए जिलाधिकारी ने एक घंटे के लिए वाहनों को रियायत दे रखी है। यदि इसके अलावा कहीं अन्य स्कूली मार्गों पर वाहन निकलते हैं तो जांच की जाएगी।
नरेंद्र सिंह, सहायक यातायात प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें