फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम तालबेहट को प्रतिकूल प्रविष्टि और एक सूचना समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम तालबेहट को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन

ललितपुर। जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के समय से निस्तारण न करने के कारण डीएम मानवेंद्र सिंह ने एसडीएम तालबेहट हरिओम शर्मा को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। गौरतलब हो कि शासन द्वारा जनसुनवाई प्रणाली के अंतर्गत आ रही शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए आवेदनों को समय से और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में जनसुनवाई पोर्टल पर 23 जनवरी को धनमंत्री पत्नी प्रीतम और अन्य के प्रार्थना पत्र के संदर्भ में डीएम ने एसडीएम तालबेहट को उक्त शिकायतों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए स्वयं जांच कर आख्या 10 दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये थे। जिलाधिकारी के बार-बार निर्देशित करने के बाद भी दो माह तक स्पष्ट आख्या नहीं दी गई। उक्त के संदर्भ में जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी, तालबेहट को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी तथा उन्हें भविष्य के लिए सचेत भी किया कि यदि उनके द्वारा इस प्रकार की लापरवाही की जाती है तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर देर रात तक खुलेंगे बैंक
ललितपुर। डीएम मानवेंद्र सिंह ने आदेश जारी करते हुए बताया कि कोषागार एवं उपकोषागारों और राजकीय लेन-देन करने वाले बैंकों को 30 मार्च को सामान्य कार्य दिवसों की तरह और 31 मार्च को देर रात तक राजकीय लेन-देन के लिए खोला जाएगा। सभी कोषागार, उपकोषागार और राजकीय लेन-देन करने वाले बैंक 31 मार्च को राजकीय लेन-देन बंद करने से पूर्व डीएम से अनुमति प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें