फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 395 लीटर कच्ची शराब बरामद, पांच हजार लीटर लहन नष्ट कर 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। होली को लेकर कोतवाली पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें 395 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई और पांच हजार लीटर लहन को नष्ट करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

रविवार को कच्ची शराब के खिलाफ कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग ने कबूतरा डेरा चीरा, घटवार और मऊमाफी में संयुक्त अभियान चलाया। इसमें पुलिस ने यहां पर शराब भट्टियों को नष्ट किया। जमीन के अंदर प्लास्टिक के ड्रम में रखी कच्ची शराब को बरामद किया। ड्रमों में रखा लहन नष्ट किया। इसके साथ विंद्रावन निवासी मैलवारा खुर्द, मउमाफी की निवासी श्रीबाई, सपना, प्रियंका, ज्योति, मोनिका, रबीना, फूलकुंवर, चीरा के निवासी बाली, काजोल, कमला, शिवानी मनोरिया निवासी ग्राम चीराहार अमरपुर, विनीता निवासी पिपरेटा जिला आगरा हाल मायका ग्राम घटवार, उषमा निवासी ग्राम घटवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की। इस दौरान आबकारी निरीक्षक अनविता तिवारी, कोतवाली में तैनात निरीक्षक नरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक मनीष शुक्ला सहित अन्य पुलिसकर्मी और आबकारी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि कोतवाली पुलिस व आबकारी विभाग ने कच्ची शराब के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें