फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीस स्थान माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित

विज्ञापन
corona hotspot 1.jpg - फोटो : corona hotspot 1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना संक्रमितों के बढ़ते आंकड़ों की वजह से शहर के मोहल्लों में रोज नए कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। शुक्रवार को संक्रमितों के आधार पर 36 स्थानों पर नए कंटेनमेंट जोन घोषित कर इलाकों का सील कर दिया गया है। अब यहां पर आने- जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

बढ़ते संक्रमण के कारण शहर के विभिन्न मोहल्लों में सेक्टर प्रभारियों की देखरेख में माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। मोहल्ला रावतयाना-2 में बाहुबली नगर, मोहल्ला नझाई बाजार, ग्राम रोंड़ा, वार्ड 25 चौबयाना, वार्ड 14 रावतयाना, वार्ड तीन नेहरूनगर, वार्ड 16 आजादपुरा, ब्लॉक जखौरा के ग्राम कुआंतला, वार्ड 15 गांधीनगर, वार्ड 2 रैदासपुरा, वार्ड 17 सिविल लाइन -2, वार्ड 23 रावतयाना, वार्ड छह रामनगर का वंशीपुर्रा और वार्ड 16 आजादपुरा को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। वार्ड दस के मोहल्ला कटरा बाजार के छत्रसालपुरा, वार्ड 18 सुभाष पुरा, वार्ड 13 घुसयाना, वार्ड तीन नेहरूनगर व वार्ड 16 आजादपुरा की पारसनाथ कालोनी, मोहल्ला लेड़ियापुरा, ब्लॉक जखौरा के ग्राम मसौराखुर्द में कोरोना संक्रमित निकलने के कारण एसडीएम ने 36 स्थानों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। यहां सेक्टर मजिस्ट्रेट की देखरेख में निगरानी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें