फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में फैला कोरोना संक्रमण, जेल की जांचों में 50 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
jail.jpg - फोटो : jail.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगभग साढ़े तीन सौ के पार निकला है। शनिवार को 1580 जांचों में कुल 348 कोरोना संक्रमित मरीज निकले हैं। हालांकि राहत यह रही कि 165 मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं, अकेले जिला जेल की हुई जांचों में 50 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 32 बंदी हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में शनिवार को 1580 लोगों की कोरोना जांच की गई थी, इनमें कुल 348 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें आरटीपीसीआर विधि से 137 एवं एंटीजन में 211 में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 15 संक्रमितों की एंटीजन जांच की सूची झांसी से प्राप्त हुई है। शनिवार को हुई कुल जांचों में जिला जेल में 50 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें चौबीस घंटे में 32 बंदी कोरोना पॉजिटिव होना बताया गया है। जबकि बीस अन्य संक्रमित जेल से संबंधित हैं। वहीं शनिवार की जांचों में अकेले शहर में ही 99 लोगों में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है, जबकि मड़ावरा में 46 संक्रमित पाए गए हैं, जबकि तालबेहट में 52 कोरोना संक्रमित निकले हैं। इसी प्रकार जखौरा में 29 संक्रमित, बार क्षेत्र में 24 लोग संक्रमित हैं। जबकि, महरौनी में 12 और बिरधा में छह लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। हालांकि, शनिवार को जहां कोरोना के संक्रमण का कहर देखने को मिला, वहीं राहत की खबर यह रही कि शनिवार को 165 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है।
-
शनिवार को जिले में कुल 1580 जांचें की गई थी, जिसके सापेक्ष चौबीस घंटे में कुल 348 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 165 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डा.डीके गर्ग।
-----
जिला जेल में शुक्रवार को 13 और शनिवार को 19 बंदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस प्रकार चौबीस घंटे में कुल 32 बंदी कोरोना संक्रमित पाए गए।
-सुरेश कुमार कारापाल, जिला कारागार, ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें