फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन हजार शिक्षित प्रवासी लौटे घर

विज्ञापन
कोरोना - फोटो : ??????
विज्ञापन
ललितपुर। लॉकडाउन के दौरान विभिन्न राज्यों और महानगरों में काम करने वालों पर रोजगार की मार पड़ी है। इनमें 3,773 कुशल और 13,428 अकुशल श्रमिक चिह्नित हुए हैं। यह जानकारी ‘प्रवासी’ एप और मैनुअली दर्ज किए गए आंकड़ों से हुई है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के फैले संक्रमण के बाद हुए लॉकडाउन से सैकड़ों श्रमिक और पढ़े-लिखे लोग प्रभावित हुए हैं। घर वापस लौटने से उनकी नौकरी चली गई है। इससे जिला भी अछूता नहीं है। शासन के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने इंदौर, गुरुग्राम, दिल्ली सहित कई जिलों से वापस आए प्रवासियों का सर्वे कराया। इसमें ‘प्रवासी’ एप एवं मैनुअल कार्रवाई का सहारा लिया गया। इस दौरान 17,210 प्रवासी चिह्नित हुए हैं। इनमें 3,773 हुनरमंद हैं, जो ड्राइवर, मोची, डलिया बनाना, बढ़ई गिरी आदि काम करते हैं।
विज्ञापन

प्रवासियों का सर्वे कराया जा रहा था। इस दौरान 17,210 लोगों की फीडिंग ‘प्रवासी’ एप पर हुई है। अब इनका सत्यापन कराया जा रहा है।
- डॉ. अवधेश सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें