फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बिजली संविदा कर्मचारियों को मिला मानदेय, खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस पर बिजली संविदा कर्मचारियों को मिला मानदेय, खुशी
विज्ञापन

ललितपुर। बिजली संविदा कर्मचारियों को आखिरकार धनतेरस के दिन उनकी मजदूरी का भुगतान मिल ही गया, जिससे खासकर लाइनमैन कर्मचारियों में खुशी की लहर है। चार माह की मजदूरी नहीं मिलने से संविदा कर्मचारियों में काफी निराशा थी, लेकिन दीपावली के मौके पर यह अधिकारियों के संज्ञान में आने पर तत्काल ठेकेदार से वार्ता की गई और लाइनमैन संविदा कर्मचारियों को धनतेरस के दिन एक-एक माह की मजदूरी उनके खाते में डलवाई गई है।
विज्ञापन

बिजली विभाग में संविदा कर्मचारियों को उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं मिलने की खबर सोमवार को अमर उजाला ने पेज नंबर छह पर बिना धन के मनेगी दिवाली शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए विद्युत अधिकारियों ने इन लाइनमेन संविदा कर्मचारियों को उनकी मजदूरी का भुगतान उनके खाते में धनतेरस के दिन ही डलवाने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया, जिस पर ठेकेदार द्वारा सभी संविदा विद्युत कर्मचारियों के खाते में सोमवार को ही धनतेरस के दिन ही देर शाम तक एक-एक माह की मजदूरी भेज दी गई। अधिशासी अभियंता खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार कटियार ने बताया कि ठेकेदार द्वारा संविदा कर्मचारियों का एक-एक माह का भुगतान उनके खाते में भेज दिया गया है, जबकि एक-एक माह का और वेतन शीघ्र ही ठेकेदार द्वारा भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि संविदा कर्मचारियों के साथ ही सफाई कर्मचारियों को भी मानदेय दिलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें