फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जुलाई में मानक से अधिक हुई 309 मिमी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पिछले पांच सालों में अभी तक सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। पिछले वर्ष जुलाई तक सर्वाधिक बारिश 503 मिलीमीटर दर्ज की गई थी। इस वर्ष अब तक 865 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इस वर्ष 20 जून से लगातार बारिश हो रही है। जून में ही 210 मिलीमीटर बारिश हो गई थी। इसके बाद जुलाई में 655 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह औसत बारिश से 309 मिलीमीटर अधिक है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार जुलाई में मानक बारिश 356 मिलीमीटर है। जुलाई में लगातार बारिश के कारण सभी बांध लबालब हो गए हैं, तालाब व पोखरे भी भर गए हैं।
लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया, जिससे खेती प्रभावित हुई। बांधों से अधिक निकासी के कारण विगत माह में कई बार बाढ़ जैसे हालात नजर आए। करीब तीन सैकड़ा मकान धराशायी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
31 जुलाई तक विगत वर्षों में हुई बरसात
वर्ष - बारिश मिलीमीटर में
2021 - 158.36
2022 - 326
2023- 476
2024 - 503
2025 - 865.80
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें