फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 1400 करोड़ से बनेगा 300 मेगावाट का सोलर प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर के सात गांवों में 361 एकड़ भूमि चिह्नित, शासन को भेजा गया प्रस्ताव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बुंदेलखंड में सौर ऊर्जा उत्पादन का बड़ा केंद्र बन रहे ललितपुर में 300 मेगावाट क्षमता का एक और सोलर प्लांट स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। परियोजना के लिए सात गांवों में 361 एकड़ भूमि चिह्नित कर शासन को स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही करीब 1400 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना पर काम शुरू होगा।
जनपद में पहले से आठ सोलर प्लांट संचालित हैं, जिनसे कुल 90.92 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। अब प्रस्तावित 300 मेगावाट का नया प्लांट जिले को प्रदेश के प्रमुख सौर ऊर्जा केंद्र के रूप में और मजबूत करेगा।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार, तालबेहट तहसील के चौबारा, बलरगुवां, पारौन और सनसुआ गांवों में 234 एकड़ तथा मड़ावरा तहसील के बघौरा, लड़वारी और भैलोनीसूबा गांवों में 127 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। इस प्रकार सात गांवों में कुल 361 एकड़ भूमि परियोजना के लिए प्रस्तावित की गई है। सोलर प्लांट का निर्माण दिल्ली की एक कंपनी करेगी।

बॉक्स
जिले में आठ सोलर प्लांट से 90.92 मेगावाट उत्पादन
जनपद में वर्तमान में आठ सोलर प्लांट संचालित हैं। इनमें पठा विजयपुरा-महरौनी (10 मेगावाट), महरौनी खुर्द (10 मेगावाट), बारचौन-पठा विजयपुरा (10 मेगावाट), अमरपुर के दो प्लांट (10 और 15 मेगावाट), पठा विजयपुरा (20 मेगावाट), जाखलौन पंप कैनाल (5.92 मेगावाट) और खड़ोवरा (10 मेगावाट) शामिल हैं। इन सभी संयंत्रों से कुल 90.92 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। इसके अलावा तालबेहट क्षेत्र के ग्राम पवा में 600 मेगावाट क्षमता के एक अन्य सोलर प्लांट का निर्माण भी प्रगति पर है।
विज्ञापन

-
जनपद के सात गांवों में 300 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट के लिए भूमि चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही परियोजना पर काम शुरू कराया जाएगा। - सत्यप्रकाश, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें