फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खुले में विचरण कर रहे जानवर, नगर पालिका ने थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर जाने वाले श्रद्धालु हो रहे परेशान, बीमारियों के फैलने का खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर चार गांधी नगर में खुले में जानवरों के विचरण करने के मामले में नगर पालिका ने सफाई कर्मचारियों को नोटिस थमाया है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने वार्ड नंबर चार के मोहल्ला गांधीनगर संविदा सफाई कर्मचारी कमलेश वाल्मीकि, मनोज वाल्मीकि और तोता वाल्मीकि को नोटिस जारी किया है। इसमें, बताया गया है कि श्रीराधा कृष्ण मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उन्हें अवगत कराया गया है कि मोहल्ला गांधीनगर नई बस्ती वार्ड नंबर चार में बिहारी राशन से साहू समाज श्रीराधा कृष्ण मंदिर तक आवारा सुअरों का हर समय आतंक मचा रहता है। इससे सुबह शाम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ मोहल्लेवासियों को खतरा बना रहता है। मोहल्ले में इनकी वजह से गंदी दुर्गंध आ रही है। इससे बीमारी, संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। अधिशासी अधिकारी ने नोटिस के माध्यम से कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सुअरों को तत्काल मोहल्ले से हटा लें, अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें