फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 28 हजार विद्यार्थियों को नहीं मिला यूनिफार्म और स्टेशनरी का पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। समयसीमा बीतने के बाद भी बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग 28 हजार विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में यूनिफॉर्म और स्टेशनरी का पैसा नहीं पहुंचा है। नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए चार महीने से ज्यादा समय बीत चुका है। अधिकारी जल्द पैसा खाते में पहुंचने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, जूता-मोजा और स्टेशनरी के लिए शासन की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में अध्ययनरत प्रति विद्यार्थी 1,200 रुपये डीबीटी के जरिये अभिभावकों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। जुलाई में विद्यार्थियों को निशुल्क किताबें उपलब्ध करा दी गई थीं। साथ ही विभाग ने 15 अगस्त से पहले राशि पहुंचाने की तैयारी की थी, लेकिन आधार कार्ड और बैंक खाते से जुड़ी समस्याओं के चलते ऐसा संभव नहीं हो सका। इस बार जिले में लगभग 24 हजार नए प्रवेश हुए हैं। इनमें करीब 10 हजार विद्यार्थियों के आधार कार्ड ही नहीं बने हैं। आधार कार्ड न होने या अभिभावक के बैंक खाते से आधार लिंक न होने से डीबीटी की राशि अटक रही है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार इस साल बेसिक के 1,395 स्कूलों में करीब 1.08 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें लगभग 80 हजार विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में यूनिफार्म और स्टेशनरी के 1,200 रुपये पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


वर्जन..
विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि भेजी जा रही है। पहली किस्त में 80,656 बच्चों के अभिभावकों को राशि भेज दी गई है। करीब 13 हजार विद्यार्थियों को दूसरी किस्त भेजने की प्रक्रिया जारी है। कुछ विद्यार्थियों के अभिभावकों के आधार कार्ड संबंधी समस्या की वजह से पैसे नहीं भेजे जा सके हैं।
विज्ञापन

-जितेंद्र कुमार, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें