ललितपुर। जिले में लगातार वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस संक्रमण अपने पैर पसारता जा रहा है। शुक्रवार को सेल टैक्स विभाग के चार अधिकारी व कर्मचारी, एक अधिवक्ता समेत 28 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 346 पहुंच गई है।
जिले में भले ही कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जांचों का दायरा बढ़ाया गया हो, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा सर्वे किए जाने के बाद भी संक्रमण पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। शुक्रवार को जिले में 28 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें सेल टैक्स विभाग के 35 वर्षीय, 59 वर्षीय, 36 वर्षीय व 40 वर्षीय कर्मचारी हैं। इसके अलावा बसंत विहार कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय कर अधिवक्ता संक्रमित हैं। मोहल्ला तालाबपुरा में आठ व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 61 वर्षीय
महिला, 30 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय बालिका, 25 वर्षीय व्यक्ति, 21 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय व्यक्ति और 35 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हैं। मोहल्ला चौबयाना में तीन कोरोना संक्रमित हैं। इनमें 57 वर्षीय, 33 वर्षीय व 52 वर्षीय महिला है। मोहल्ला सोनी मिलन के पास 38 वर्षीय, 35 वर्षीय महिला, 41 वर्षीय महिला और 20 वर्षीय बालिका संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा मोहल्ला गांधीनगर में 25 वर्षीय व्यक्ति और 26 वर्षीय महिला संक्रमित है। मडावरा कस्बा निवासी 60 वर्षीय महिला व 19 वर्षीय बालिका संक्रमित हैं। तालबेहट निवासी 43 वर्षीय महिला और जखौरा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम दैलवारा निवासी 22 वर्षीय बालिका संक्रमित है। ग्राम खिरियाछतारा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। वहीं, मध्यप्रदेश के ग्राम मुहासा निवासी 26 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित है।
शुक्रवार को जिले में 28 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सभी को सुविधानुसार उपचार दिलाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। - डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी