ललितपुर। तृतीय चक्र में विकासखंड बिरधा अंतर्गत कुल 98 सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए अंतिम दिन 277 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस तरह दो दिन में नामांकन पत्रों की संख्या बढ़कर 596 हो गई है।
ब्लाक बिरधा कार्यालय में बुधवार को क्षेत्र पंचायत के अनारक्षित वार्ड कचनौदा कलां प्रथम के लिए चार, बरखिरिया के लिए एक, बारौद के लिए तीन, जीरोन के लिए शून्य, जाखलौन द्वितीय के लिए दो, जमुनिया के तीन, जामुनधाना कलां के लिए तीन, बरौदाबिजलौन के लिए छह, बछलापुर के लिए पांच, धौर्रा प्रथम के लिए तीन, धौर्रा द्वितीय के लिए चार, पिपरई के लिए तीन, मादौन के लिए सात, डुगरियां के लिए पांच, ककोरिया के लिए दो, बालाबेहट प्रथम के लिए एक, महोली के लिए चार, करमरा के लिए दो, उमरिया डोंगरा के लिए दो, सिंगेपुर के लिए दो, बिरधा द्वितीय के लिए तीन, सतरवांस द्वितीय के लिए चार, खितवांस के लिए दो, खजुरिया के लिए तीन, अनौरा के लिए शून्य, बजर्रा के लिए छह, खिरियाछितारा प्रथम के लिए छह, झरकौन के लिए तीन, टीकरातिवारी के लिए चार नामांकन जमा हुए। इस प्रकार कुल 93 नामांकन भरे गए।
अनुसूचित जन जाति महिला वार्ड बंदरगुढा के लिए एक, देवगढ़ के लिए तीन, धौर्रा एवं भारौन के लिए एक समेत कुल 5 नामांकन हुए। अनुसूचित जन जाति वार्ड बंट द्वितीय के लिए चार, मुड़ारी के लिए दो, दांवर के लिए तीन, बालाबेहट द्वितीय के लिए दो व कल्यानपुरा प्रथम के लिए दो नामांकन पत्र जमा हुए। इस प्रकार कुल 13 नामांकन हुए। अनुसूचित जाति महिला वार्ड मैलवाराकलां के लिए तीन, पिपरियावंशा के लिए चार, उत्तमधाना के लिए दो, सिमरधा के लिए दो, बालाबेहट चतुर्थ के लिए दो, बिरधा तृतीय के लिए दो, खिरियाछतारा द्वितीय के लिए चार नामांकन दाखिल हुए। इस तरह कुल 19 नामांकन पत्र जमा हुए। अनुसूचित जाति के वार्ड धोवनखेरी के लिए तीन, नुनावली के लिए शून्य, पड़ौरिया शून्य, जाखलौन पंचम के लिए तीन, कुमरौल के लिए एक, निवउआ के लिए तीन, चीराकोड़र के लिए तीन, सेमरा के लिए पांच, पड़ना के लिए एक, बरौदाराईन के लिए तीन, सलैया के लिए तीन, सतौरा द्वितीय के लिए दो, छिल्ला के लिए शून्य, तालगांव के लिए चार नामांकन पत्र भरे गए। इस प्रकार कुल 31 नामांकन पत्र जमा हुए।
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला वार्ड कचनौदाकलां द्वितीय के लिए छह, बिरारी द्वितीय के लिए छह, रजवारा प्रथम के लिए आठ, मैलवाराखुर्द के लिए एक, जाखलौन प्रथम के लिए दो, डोंगराकलां तृतीय के लिए एक, नीमखेरा के लिए दो, बिरधा प्रथम के लिए दो व पटसेमरा के लिए तीन पर्चा भरे गए। इस तरह कुल 31 नामांकन पत्र जमा हुए। अन्य पिछड़ा वर्ग वार्ड तेरा के लिए दो, बरखेरा के लिए पांच, नयागांव के लिए एक, मैरतीकलां के लिए चार, ऐरा के लिए एक, वंट प्रथम के लिए एक, बम्हौरीवंशा के लिए एक, ठगारी के लिए तीन, डोंगराकलां प्रथम के लिए चार, बंगरिया के लिए पांच, पटउवा के लिए शून्य, कलौथरा के लिए तीन, अंडेला के लिए चार, चढरऊ द्वितीय के लिए तीन, टेनगा के लिए शून्य, कल्यानपुरा द्वितीय के लिए छह, कल्यानपुरा तृतीय के लिए छह नामांकन जमा हुए। इस प्रकार कुल 49 पर्चा जमा हुए।
महिला वार्ड बिरारी प्रथम के लिए दो, रजवारा द्वितीय के लिए चार, जाखलौन तृतीय के लिए शून्य, जाखलौन चतुर्थ के लिए दो, ऐरावनी के लिए छह, कपासी के लिए दो, पिपरियाजागीर के लिए चार, बालाबेहट तृतीय के लिए एक, डोंगराकलां द्वितीय के लिए तीन, सतौरा प्रथम के लिए एक, मैनवार के लिए दो, सतरवांस प्रथम के लिए दो, चढरऊ प्रथम के लिए तीन व भौरदा के लिए चार नामांकन जमा हुए। इस तरह कुल 36 नामांकन पत्र भरे गए। निर्वाचन अधिकारी सुघर सिंह, बीडीओ ज्योतिरानी कौशिक व एडीओ पंचायत अनिरूद्घ पांडेय ने नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराई।