फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और ट्रेन से गोरखपुर पहुंचाए गए 2600 श्रमिक

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर सामाजिक दूरी का पालन करके जाते श्रमिक - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। लॉकडाउन में फंसे अन्य राज्यों से जिले की सीमा में आ चुके मजदूरों को शासन के निर्देश पर उनके गृह जनपद पहुंचाने को शनिवार की रात को विशेष श्रमिक ट्रेनों का संचालन गोरखपुर के लिए किया गया। अमरपुर मंडी में एकत्रित किए गए मजदूरों को विशेष ट्रेन का संचालन करते हुए 1400 मजदूरों को ट्रेन से गोरखपुर के लिए रवाना किया गया। इससे पहले शनिवार की सुबह चार बजे 1200 यात्री गोरखपुर रवाना किए गए।
विज्ञापन

महाराष्ट्र, गुजरात व मध्य प्रदेश के शहरों से लॉकडाउन में फंसे हजारों की संख्या में मजदूर मध्य प्रदेश की सीमा से होते हुए ललितपुर-सागर की सीमा के पास अमझरा घाटी पहुंच रहे हैं। जहां से उन्हें प्रशासन द्वारा अमरपुर मंडी में बसों से पहुंचाया जा रहा है। अमरपुर मंडी में इनकी स्क्रीनिंग कर उन्हें भोजन व पानी की व्यवस्था करते हुए बसों व ट्रेनों के माध्यम से उनके गृृह जनपद भेजा रहा है।
मंगलवार व बुधवार को तीन ट्रेनों से अमरपुर मंडी में एकत्रित हुए 4,440 मजदूरों को उनके गृह जनपद बस्ती, गोंडा व गोरखपुर भेजा गया था। इसके बाद बृहस्पतिवार की रात दस बजे एक ट्रेन से 1520 श्रमिकों और शुक्रवार को 04179 विशेष श्रमिक ट्रेन का संचालन ललितपुर से गोरखपुर के लिए किया गया, जिसमें 1200 यात्री रहे। शुक्रवार की देर रात दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन ललितपुर-गोरखपुर का संचालन किया गया, जो रात्रि 2.55 बजे ललितपुर स्टेशन पर आई और 4.20 बजे गोरखपुर के लिए रवाना हुई। इस ट्रेन में भी 1200 यात्री सवार हुए।
विज्ञापन

यह ट्रेनें भी पूर्व की ट्रेनों की तरह गोंडा व बस्ती में ठहराई गईं। शनिवार की रात्रि में आठ बजे 04163 ललितपुर-गोरखपुर विशेष श्रमिक ट्रेन का संचालन किया गया। ट्रेन में आठ स्लीपर कोच, 14 जनरल कोच एवं दो एसएलआर कोच लगाए गए। ट्रेन से ललितपुर से गोरखपुर के लिए 1400 श्रमिकों को गोरखपुर के लिए रवाना किया गया। ट्रेन में जाने से पूर्व सभी श्रमिक मास्क पहने हुए थे।
रेलवे स्टेेशन पर मुख्य गेट से श्रमिकों को प्लेटफार्म पर प्रवेश दिया गया, जहां भारी पुलिस बल सुरक्षा के लिए मौजूद रहा। गोरखपुर जाने वाली विशेष ट्रेन के यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर पहुुंचने पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और प्रशासन की ओर से भोजन व पानी का वितरण किया गया।
ट्रेन संचालन के लिए स्टेशन अधीक्षक जीडी वर्मा, रेल यातायात निरीक्षक डीके चतुर्वेदी, उपस्टेशन अधीक्षक रंजन अमित कुमार, इलैक्ट्रिक विभाग से लक्ष्मीनारायण तिवारी, सीटीआई राजू मालवीय, मनीष शुक्ला, टीटीई शतेंद्र जैन, आशीष कटारे के अलावा स्टेशन पर सुरक्षा व प्रबंधन के लिहाज से सीओ सिटी केशवनाथ, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला, महिला थाना प्रभारी नीतू सिंह, शक्ति मोबाइल टीम एवं आरपीएफ थाना प्रभारी वीरेंद्र चौधरी, जीआरपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा।
कल आएगी कटरा से छतरपुर श्रमिक स्पेशल
वैष्णोंदेवी कटरा से छतरपुर के लिए विशेष श्रमिक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत रविवार की सुबह 11 बजे 04628 विशेष श्रमिक ट्रेन ललितपुर आएगी, जो इंजन बदलने के बाद छतरपुर के लिए रवाना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें