फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नारायणी नदी में डूबा 25 वर्षीय युवक

Thu, 10 Sep 2026 02:12 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
नारायणी नदी पर बना चैकडैम जिससे गुजरते समय फिसलकर नदी में गिरकर डूब गया सोनू सहरिया। - फोटो : Archive
विज्ञापन
ललितपुर/जाखलौन। यूपी-एमपी बॉर्डर पर थाना जाखलौन के ग्राम धौर्रा क्षेत्र में बुधवार दोपहर को एक हादसा हुआ। 25 वर्षीय सोनू सहरिया नारायणी नदी में डूब गया। वह चेकडैम पर पानी के तेज बहाव के बीच से गुजर रहा था।
विज्ञापन

सोनू चेकडैम पर फिसलकर नदी में गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे गिरते देख शोर मचाया। सूचना पर गांव के लोग और जाखलौन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से सोनू की खोजबीन की। हालांकि, नदी का बहाव तेज होने के कारण कोई सफलता नहीं मिली। सोनू के पिता हरी सिंह ने बताया कि उनका बेटा खेत पर गया था। परिवार में मातम छा गया है और वे नदी किनारे रो रहे हैं।
थानाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने बताया कि सोनू सहरिया को तलाशने के लिए एसडीआरएफ को सूचना दी गई है। पुलिस और ग्रामीण लगातार बचाव अभियान चला रहे हैं। वर्तमान में नारायणी नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। नदी का तेज बहाव बचाव कार्य में परेशानी पैदा कर रहा है।
विज्ञापन

-
ये हो चुके हैं हादसे
- 26 अगस्त 2026 को थाना पूराकलां के ग्राम बिरधा निवासी 20 वर्षीय सुखदेव सुकुवां-ढुकवां बांध के पास सेल्फी लेते समय फिसलर बेतवा नदी में बह गया था। जिसकी खोजबीन की गई थी। लेकिन पता नहीं चला था।
- 6 सितंबर 2026 को शहर के मोहल्ला गोविंद नगर क्षेत्र से गुजरी शहजाद नदी के तेज बहाव में मोहल्ले का 35 वर्षीय दीपक रैकवार बह गया था। जिसका शव दूसरे दिन पीएसी की गोताखोंरों की टीम ने खोजा था।
- 9 सितंबर 2026 को थाना जाखलौन के ग्राम धौर्रा में नारायणी नदी पर बने चैकडैम पर से निकलते समय 25 वर्षीय सोनू सहरिया फिसलकर नदी में गिर गया और नदी के तेज बहाव में बह गया।

नारायणी नदी पर बना चैकडैम जिससे गुजरते समय फिसलकर नदी में गिरकर डूब गया सोनू सहरिया।- फोटो : Archive

नारायणी नदी पर बना चैकडैम जिससे गुजरते समय फिसलकर नदी में गिरकर डूब गया सोनू सहरिया।- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें