ललितपुर। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। अब मासूम भी कोरोना की चपेट में आते जा रहे हैैं। सोमवार को चार मासूम और एक चिकित्सक समेत 23 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 389 तक पहुंच गई है। इनमें से पांच की मौत हो चुकी और 180 मरीजों को स्वस्थ्य होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।
वैश्विक बीमारी का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। सोमवार को एक साथ चार मासूम व मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का एक चिकित्सक समेत 23 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मोहल्ला नझाई बाजार के पास स्थित वाटर वर्क्स निवासी तीन मासूमों समेत छह व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दो वर्षीय बालक, दो बालिकाएं उम्र 09 व 12 वर्ष और 46 वर्षीय व्यक्ति, 50 वर्षीय व्यक्ति और 41 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। मोहल्ला सरायपुरा में तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 65 वर्षीय व्यक्ति, 33 वर्षीय व्यक्ति व 64 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है।
मोहल्ला तलैयापुरा में एक मासूम समेत चार संक्रमित हैं। इनमें से एक 10 वर्षीय बालक, 30 वर्षीय एक महिला, 32 वर्षीय व्यक्ति व 67 वर्षीय व्यक्ति हैं। मोहल्ला रैदासपुरा में तीन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक महिला 23 वर्षीय व दूसरी महिला 24 वर्षीय और 53 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित है। मोहल्ला नदीपुरा निवासी 45 वर्षीय महिला व मोहल्ला आजादपुरा निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति और 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित हैं। मोहल्ला तालाबपुुरा में 32 वर्षीय व्यक्ति, पठापुरा में 21 वर्षीय व्यक्ति और मोहल्ला छत्रसालपुरा में 18 वर्षीय बालक कोरोना संक्रमित पाया गया है।
542 की रिपोर्ट नहीं आई
स्वास्थ्य विभाग संक्रमण को रोकने को लेकर लगातार सैंपल ले रहा है, लेकिन समय पर रिपोर्ट नहीं आने के कारण लोगों को चिंता सता रही है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक 24 जुलाई से दो अगस्त तक के 542 व्यक्तियों के सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है।
सोमवार को 23 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीजों को उपचार मुहैया कराने की तैयारी की जा रही है। - डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी