ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत कांशीराम आवासीय कॉलोनी के पास रेल पटरियों पर एक युवक का शव पड़ा मिला। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी।
मोहल्ला सिद्घनपु्रा में स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी के पास झांसी से भोपाल की ओर जाने वाली रेलवे लाइन पर एक युवक सोमवार की सुबह शव पड़ा मिला। जानकारी पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। मृतक के शव के पास से कोई भी कागजात या परिचय पत्र बरामद नहीं हुआ, जिससे शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। उप निरीक्षक नवाब सिंह ने बताया कि मृतक सफेद बनियान, हरे रंग की शर्ट और स्लेटी रंग का पेंट पहने था। एसआई के मुताबिक अनुमान है कि युवक सोमवार की सुबह रेल पटरियां पार कर रहा था, इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।