फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा: एक भी बच्चा छूटे ना, संकल्प हमारा टूटे ना

विज्ञापन
विज्ञापन
एक भी बच्चा छूटे ना, संकल्प हमारा टूटे ना
विज्ञापन

ललितपुर।
मंगलवार की श्रीतुवन मंदिर प्रांगण से स्कूल चलो अभियान की जनपद स्तरीय महारैली का शुभारंभ किया गया है। शुभारंभ श्रम और सेवायोजन विभाग के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने सुबह आठ बजे हरी झंडी दिखाकर किया। साथ ही जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. जेपी राजपूत व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार व नगर खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह भी उपस्थित रहे, जिनके तत्वाधान में यह महारैली निकाली गई है।
विज्ञापन

रैली का शुुभारंभ श्रीतुवन मंदिर प्रांगण से किया गया। इसके बाद यह रैली सदर कोतवाली, पुरानी सदर तहसील चौराहा होते घंटाघर, वीर सावरकर चौक व तालाबपुरा होते हुए वन-वे मार्ग से वापस श्रीतुवन मंदिर प्रांगण पहुंची। इस दौरान रैली में शामिल उच्च प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन, आदर्श विद्यालय, क्रमोत्तर स्टेशन, तालाबपुरा, सरायपुरा, गोविंद नगर, शिवालय, चैबयाना समेत प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन, आदर्श विद्यालय, स्टेशन बालक, नेहरू नगर, चंडी माता, लेड़ियापुरा, आजादपुरा, तालाबपुरा, सरायपुरा, लक्ष्मीपुरा, रामराजा मंदिर, गोविंद नगर, रावतयाना, शिवालय, चैबयाना नंबर 01 व 02, नारायणपुरा, बड़ापुरा कन्या, संकटमोचन, रामनगर, शताब्दी रामनगर, बड़ापुरा बालक, अजीतापुरा, रावरपुरा, तलैयापुरा, आरई मिशन स्कूल, प्रशांति विद्या मंदिर गांधी नगर, प्रशांति विद्या मंदिर गोविंद नगर, अटल विद्या मदिंर, रामरतन विद्या मंदिर, स्याद्वाद बाल संस्कार केंद्र समेत नगर क्षेत्र के समस्त मान्यता प्राप्त एवं परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने हाथों में जागरूकता संदेश से लिखी हुई तख्ती लेकर व नारे लगाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने रैली में जन जागरूकता वाले नारे जैसे आधी रोटी खाएंगे ‘स्कूल जरूर जाएंगे, मम्मी पापा हमें पढ़ाओं-स्कूल चलकर नाम लिखाओं, मिड-डे मील हम खायेंगे स्कूल जरुर जाएगें, पढ़ी लिखी लड़की-रोशनी घर की, अनपढ़ होना है अभिशाप अब न रहेंगे अंगूठा छाप आदि प्रेरणादायक नारे लगाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि 06 से 14 वर्ष की आयु वर्ग का कोई भी बच्चा विद्यालय समय में विद्यालय से बाहर न हो। बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन और विद्यालय में ठहराव ही हमारा प्रमुख लक्ष्य है। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने जनपद के कार्यरत अध्यापकों, जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों का आहवान किया कि वे अपने समाज के प्रति उत्तरदायित्व को समझते हुए इस जनकल्याणकारी कार्य समस्त बच्चों को शिक्षित करने के शासन के संकल्प को पूर्ण करने में हमारा सहयोग करें। इस महारैली में मुख्य रुप से जिला जिला समन्वयक जाहर सिंह, सह-समन्वयक संजय श्रीवास्तव, शिवदत्त विदुआ, संकुल प्रभारी असद खां, कमल कुशवाहा, जगत सिंह राजपूत, कमला त्रिपाठी, रेशमा बेगम, तरन्नुम जहॉ, रीना परवीन, महेंद्र कुमारी, ताहिरा निजामी, रश्मि सक्सैना, अलका अग्रवाल, रंजना शुक्ला, नीलम श्रीवास, आकांक्षा श्रीवास्तव, हरीशंकर झां, नैनिका जैन, अमरीन बानो के साथ-साथ नगरक्षेत्र के कई अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें