फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: नवागंतुक एसपी ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवागंतुक एसपी ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन

ललितपुर। नवागंतुक एसपी डा. ओपी सिंह ने जनपद में अपना कार्यभार ग्रहण किया। बतौर जनपद एसपी के तौर पर ललितपुर में उनकी पहली तैनाती है। इससे पूर्व वह विभिन्न जिलों में सीओ और अपर पुलिस अधीक्षक के तौर पर कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वह जीआरपी झांसी में एसपी के पद पर तैनात थे। उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना अपनी प्राथमिकताओं में बताया और हत्या की गुत्थियों को जल्द सुलझाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए नवागंतुक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में पुलिस अधीक्षक के तौर पर ललितपुर में पहली तैनाती है। इससे पहले वह इलाहाबाद, नोएडा, बरेली, कानपुर, मेरठ, सीतापुर, फिरोजाबाद, भदोही, फैजाबाद और बाराबंकी में सीओ और अपर पुलिस अधीक्षक के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ललितपुर आने से पहले वह दस महीने से झांसी जीआरपी पुलिस में एसपी थे। 2009 में फिरोजाबाद में तैनाती के दौरान एनकाउंटर में गर्दन में गोली लगने के कारण घायल हो गए थे। 2010 में वह आईपीएस के पद पर प्रोन्नत हुए थे। पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि अपराध पर नियंत्रण करना और थाने में आने वाली शिकायतों को शत-प्रतिशत निस्तारण करना उनकी पहली प्राथमिकता है। भूमि विवादों के अनावश्यक पुलिस का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराध पर लगाम लगाई जाएगी और घटनाओं का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। गंभीर घटनाओं में दोषी होने पर अपराधी जेल जाएंगे और इसमें पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। इसके लिए सभी घटनाओं की वह खुद मॉनीटरिंग करेंगे। अपराध पर नियंत्रण के लिए जो वादा किया है उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर रात्रि गश्त की ड्यूटी बढ़ाई जाएगी और जिला कारागार में आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी। बाहर से आने वाले लोगों का सत्यापन किया जाएगा। पुलिस पर जनता का विश्वास बढ़ सके इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें