फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने सघन मिशन इंद्रधनुष के तृतीय चक्र का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने सघन मिशन इंद्रधनुष के तृतीय चक्र का शुभारंभ
विज्ञापन

ललितपुर।
सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान के तृतीय चरण का शुुुुभारंभ राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ और सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने जिला महिला चिकित्सालय के पीपीएस में नवजात शिशुओं को पोलियो खुराक पिलाकर किया गया।
विज्ञापन

सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान के लिए जनपद में लक्षित बच्चों की संख्या 10 हजार 421 और गर्भवती महिलाओं की संख्या तीन हजार 110 है। जबकि कुल 1242 टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया है। इसके लिए 72 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। सभी ग्राम प्रधानों से भी कार्यक्रमों के माध्यम से अपील की गई है कि इस अभियान में वह अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण सत्र में छूटे हुए समस्त शून्य से दो वर्ष के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराया जाना सुनिश्चित करें। इस संबंध में डीएम मानवेंद्र सिंह द्वारा सीएमओ को आदेशित किया गया है कि आशा एवं एएनएम कार्यकत्रियों द्वारा अपने क्षेत्र से संबंधित लाभार्थियों की सूची ग्राम प्रधानों को उपलब्ध करा दी जाए। साथ में प्रत्येक प्रधान से अभियान में मदद लेने के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी स्वयं स्वयं संपर्क करेंगे। अभियान का यह तीसरा चक्र सात से 18 दिसंबर तक चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य शून्य से दो वर्ष के टीकाकरण से वंचित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत टीकाकरण से आच्छादित करना है। इसी क्रम में छह दिसंबर को इस अभियान का प्रचार-प्रचार करने के लिए प्राथमिक व जूनियर स्कूल सिविल लाइन से रैली निकाली गई। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, डॉ. जेएस बख्सी, डॉ. राजेश भारती, डॉ. मुकेश दुबे, डॉ. देशराज दोहरे के अलावा यूनीसेफ, वीसीसीएम, ई-वन टीम के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें