मड़ावरा (ललितपुर)। तहसील मड़ावरा में आयोजित तहसील दिवस में 21 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। डीएम डा. रुपेश कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
यह पहला मौका था जब मड़ावरा में लगातार दूसरा तहसील दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। तहसील दिवस में सर्वाधिक राजस्व के छह, पुलिस के तीन, विकास विभाग के दो, समाज कल्याण के चार, स्वास्थ्य का एक तथा अन्य छह प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, लेकिन किसी का मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका।
इस अवसर पर जिला मुस्लिम एसोसियेशन के निर्वाचित सदस्य अजीज मुहम्मद ने डीएम को प्रार्थनापत्र सौंपकर मड़ावरा स्थित कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल बनवाने, ग्राम हंसरी, भीकमपुर तथा रनगांव में कब्रिस्तान के लिए ग्रामसभा से भूमि आवंटित किए जाने की मांग की।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसपी यादव, जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे, परियोजना निदेशक डीआरडीए एससी मिश्र आदि अधिकारी उपस्थित रहे।