फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूप निर्माण में धांधली की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कूप निर्माण में धांधली की जांच शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। विकासखंड बिरधा की ग्राम पंचायत महोली में कूप निर्माण का पैसा लाभार्थी को नहीं दिए जाने के मामले में जांच शुरू हो गई है। सीडीओ ने डीसी मनरेगा को छानबीन करने के निर्देश दिए हैं।
ग्राम पंचायतों में किसानों को सिंचाई एवं पेयजल की सुविधा मुहैया कराने के लिए कूपों का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें गड़बड़ी की तमाम शिकायतें सामने आ रहीं हैं। ऐसी ही तीन शिकायती पत्र सीडीओ को दिए गए हैं। इनमें कूप निर्माण के नाम पर फर्जीवाड़ा होने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यदि इस मामले की गहराई से पड़ताल की जाए तो लाखों रुपये के गबन का मामला उजागर हो जाएगा। इन आरोपों ने ग्राम पंचायतों में बनाए जा रहे कूप निर्माण के मामले को संदेह के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। सीडीओ शिवनारायण ने इसे संज्ञान में लेकर जांच बैठा दी है। उन्होंने डीसी मनरेगा इंद्रमणि को शिकायती पत्रों की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

.....
एक रुपये भी नहीं मिला
भूमि विकास बैंक से ऋण लेकर कूप का निर्माण कराया था। इसके बाद उसे चनखारी से बंधवाया। कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से भुगतान निकाल लिया। योजनांतर्गत उसे विभाग से एक रुपये भी प्राप्त नहीं हुआ है। इससे ऋण जमा करने का संकट उत्पन्न हो गया है।
दुरजू, किसान

.....
धमकाया जा रहा
वर्ष 2016-17 में जेसीबी मशीन से कूप खुदवाया था। वर्ष 2017 में कूप को चनखारी से बंधवाया। एक दिन कुछ लोग आए और कूप की फोटो लेने लगे। बाद में पता चला कि कूप के नाम पर पैसा निकल गया है। अब शिकायत करने पर उसे धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन

मर्दन, किसान
.....
कार्रवाई की जाए
पठराई गांव में खेती की जमीन है। इस पर उसने जेसीबी से कुआं से खुदवाया था। इसे देख कुछ लोगों ने उससे कूप की चनखारी बंधवाने का प्रलोभन दिया। इसके एवज में उससे पचास हजार रुपये ले लिए। इसके बाद उसे न तो दिए पचास हजार रुपये मिले और न ही योजना के तहत कोई पैसा मिला। उसने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दरऊ
ग्रामीण
......
डीसी मनरेगा करेंगे जांच
कूप के भुगतान नहीं मिलने की शिकायत प्राप्त हुई है। इसकी जांच डीसी मनरेगा को सौंपी गई है।
शिवनारायण, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें