फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग विफल, अब प्राइवेट कंपनी देगी सौभाग्य से कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब प्राइवेट कंपनी देगी सौभाग्य के कनेक्शन
विज्ञापन

तालबेहट, महरौनी और बिरधा के लिए हुुआ सर्वे
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। हर घर बिजली, हर घर रोशन के उद्देश्य से प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही सौभाग्य योजना से कनेक्शन देने में जनपद में बिजली विभाग काफी पीछे रहा है, जिसके चलते अब कार्पोरेशन ने जिले में एक प्राइवेट कंपनी को सौभाग्य योजना के कनेक्शन देने का जिम्मा सौंपा है। तालबेहट, महरौनी व बिरधा के गांव व मजरों का सर्वे करा लिया गया है और उक्त सर्वे की निष्पक्षता के लिए तीसरी पार्टी से सत्यापन कराया जा रहा है। जनपद में अभी तक सौभाग्य योजना में करीब सात हजार बिजली कनेक्शन ही दिए जा सके हैं, जो मकानों के सापेक्ष काफी कम हैं।
शासन की हर घर बिजली कनेक्शन देने के लिए सौभाग्य योजना लागू की गई, जिसके चलते विद्युत विभाग द्वारा शहरी व ग्रामीण पंचायतों में शिविर लगाकर गरीब उपभोक्ताओं को निशुल्क विद्युत कनेक्शन जारी किए गए, जबकि अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए इसी योजना के तहत 50 रुपये की दस किस्तों के साथ नया बिजली कनेक्शन मुहैया कराया जा रहा है। यह योजना गत वर्ष 17 दिसंबर से शुरू की गई थी, जिसके तहत इस योजना में मार्च के अंत तक मात्र 4500 नए कनेक्शन ही जारी किए जा सके। जबकि 14 अप्रैल से केंद्र सरकार की जीएसए1 में पांच ग्राम पंचायतों में मात्र 727 और राज्य सरकार की जीएसए 2 यानि ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत करीब दो हजार कनेक्शन दिए जा सके हैं। हालांकि इसमें बाईपास विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत करीब 1100 कनेक्शन ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों को जारी किए गए हैं। इस प्रकार उक्त सौभाग्य व ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत अब तक कुल करीब सात हजार नए बिजली कनेक्शन किए जा सके हैं। बिजली विभाग की यह स्थिति ललितपुर ही नहीं बल्कि कई अन्य शहरों में भी है। जिसके चलते अब उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन ने प्रधानमंत्री के हर घर बिजली पहुंचाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक प्राइवेट कंपनी को जिम्मा सौंपा है और उक्त कंपनी ने इसका सर्वे भी कर लिया है। जिसके तहत बिरधा ब्लॉक के 44 गांव और 47 मजरों का सर्वे कराया गया है। इसी प्रकार तालबेहट ब्लॉक के 21 गांव व 101 मजरों और महरौनी ब्लॉक के 19 गांव व 34 मजरों को भी इस सर्वे में शामिल किया गया है। इस प्रकार कंपनी द्वारा तीनों ब्लॉक के अंतर्गत कुल 84 गांव व 182 मजरों में उक्त योजना के तहत घरों में बिजली देने के लिए सर्वे किया। उक्त कंपनी के सर्वे की निष्पक्षता के लिए अब अधीक्षण अभियंता कार्यालय द्वारा एक तीसरी पार्टी को उक्त कंपनी द्वारा किए गए सर्वे का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन में निष्पक्षता होने के बाद विभाग उक्त सर्वे के अनुसार कंपनी को हर घर बिजली पहुंचाने की योजना के तहत बिजली कनेक्शन की मंजूरी प्रदान कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर घर बिजली पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा कनैक्शन कराए जा रहे हैं। लेकिन अब जनपद में प्राइवेट कंपनी के माध्यम से भी गरीबों को ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कनैक्शन दिए जाएंगे। इसके लिए सर्वे हो चुका है और इस सर्वे का सत्यापन तीसरी पार्टी से कराया जा रहा है।
पीआर सिंह, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें