फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बीस ग्राम पंचायतों में 200 सोलर स्ट्रीट लाइट लगेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रत्येक विधानसभा की दस-दस ग्राम पंचायतों में दस-दस सोलर लाइट का बनाया प्रस्ताव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद की ललितपुर और महरौनी दोनों विधानसभाओं में बाबू कल्याण सिंह ग्राम उन्नत योजना के अंतर्गत दो सौ सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसमें प्रत्येक विधानसभा की दस-दस ग्राम पंचायतों में दस-दस सोलर स्ट्रीट लाइट लगनी हैं।
विज्ञापन

यूपीनेडा विभाग द्वारा इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही शासन से बजट मिलने के बाद यह स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया जाएगा। हालांकि विभाग द्वारा पहले भी अन्य ग्राम पंचायतों में भी सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी, जिनसे ग्रामीण क्षेत्र अब भी रोशन हो रहे हैं।
विज्ञापन

यूपीनेडा के परियोजना अधिकारी राजेश कुमार वघेल ने बताया कि सोलर स्ट्रीट लाइट के लिए बीस ग्राम पंचायत चयनित कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें