फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलेगी 20 घंटे बिजली

Fri, 01 Apr 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
light, lalitpur news - फोटो : demopic
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद को भरपूर बिजली दी जा रही है। पनकी कंट्रोल से जारी आदेश में अप्रैल माह में भी 20 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन


मार्च माह से पहले पनकी कंट्रोल के आदेश पर आठ घंटे की बिजली कटौती का रोस्टर लागू किया गया था। इस दौरान दो से तीन घंटे तक विद्युत फाल्ट आदि में अघोषित बिजली कटौती हो जाती थी। लेकिन, गत माह प्रदेश शासन की मंशानुसार 20 घंटे आपूर्ति देने के लिए चार घंटे कटौती का रोस्टर जारी किया गया था। इसके तहत जिले में दोपहर एक से शाम चार बजे तक और रात्रि में आठ बजे से नौ बजे तक चार घंटे कटौती का रोस्टर लागू किया था। यह रोस्टर 30 मार्च तक के लिए जारी हुआ था।

30 मार्च की रात्रि को पनकी कंट्रोल द्वारा एक बार फिर से चार घंटे कटौती के रोस्टर को जारी रखते हुए 30 अप्रैल तक के लिए लागू कर दिया है, जिसके तहत अब अप्रैल के अंत तक जनपदवासियों को पूर्व निर्धारित चार घंटे कटौती के रोस्टर के अनुसार ही निर्धारित समय पर यथावत चार घंटे की कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



10.05 लाख रुपये राजस्व वसूला
ललितपुर (ब्यूरो)। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी चतुर्थ महेश विश्वकर्मा द्वारा तालबेहट में विद्युत वसूली अभियान में 24 ओटीएस के पंजीकरण कराए गए, जबकि 38 विद्युत बिल ओटीएस के तहत निपटाए गए। विभाग द्वारा अभियान में 10.05 लाख रुपये राजस्व वसूल किया गया। तालबेहट नगर में अभियान के तहत विभाग द्वारा 3.90 लाख रुपये के 14 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए। उपखंड अधिकारी ने उपभोक्ताओं से कहा है कि ओटीएस के पंजीयनधारी उपभोक्ता पांच दिनों के भीतर बिलों का पूर्ण भुगतान कर दें अन्यथा की स्थिति में समय निकलने पर ओटीएस के पंजीयन का पैसा भी विभाग द्वारा जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें