ललितपुर। शिक्षक व आंगनबाड़ी कर्मियों को बूथ लेबल आफीसर का काम रास नहीं आ रहा है। शायद यही वजह है कि ललितपुर तहसील में हुई बैठक के दौरान दो दर्जन बीएलओ अनुपस्थित रहे। तहसीलदार ने गैरहाजिर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है।
विधानसभा और लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची को दुरुस्त कराने के उद्देश्य से बूथ लेबल आफीसर नियुक्त किए गए हैं, जिसमें प्राइमरी विद्यालयों के सहायक अध्यापक, अनुदेशक व शिक्षामित्रों को लगाया गया है। इसके अलावा नगर क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नामित किया गया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बार ग्राम पंचायत में कार्यरत शिक्षकों को बीएलओ नियुक्त किया गया है। इसके बाद भी तमाम शिक्षकों और अनुदेशकों को बीएलओ की तैनाती रास नहीं आ रही है, जिसका खुलासा ललितपुर तहसील में बुलाई गई बैठक के दौरान हुआ। इस पर तहसीलदार अवधेश निगम ने अनुपस्थित बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को सूची उपलब्ध कराई है।
यह रहे अनुपस्थित
बैठक में तमाम शिक्षक, अनुदेशक व आंगनबाड़ी कार्यकत्री नहीं शामिल नहीं हुए। इनमें शालिनी खरे, सोनम जैन, पवन तिवारी, नीता पुरोहित, मीना कुमारी, चित्रा मिश्रा, प्रवेश कुमारी, रूपेंद्र कुमारी, नीता पुुरोहित, दिनेश कुमार, मान सिंह, जानकी प्रसाद, संतोष सिंह, महेंद्र सिंह, राजा बेटी, रवि तिवारी, रजनी, अर्चना यादव, जागेंद्र बुंदेला, शकुन बाई, बैजनाथ, गजराज सिंह, शशि, योगेंद्र कुमार, गजराज सिंह, राकेश कुमार, मेघा जैन, सरोज झां, प्रेमवती, राजेश कुमार, विशेष शर्मा, भागचंद्र त्रिपाठी, जुनैद आलम, खुशबू, रेखा यादव, किरन यादव, जौनू मिश्रा, राजा साहब परमार, सीमा सैनी, शशि श्रीवास्तव, नीता पंथ, उर्मिला पंथ, शोभा शर्मा, कल्पना रजक, प्रतिभा श्रीवास्तव, ममता, सुषमा, अतीशा जैन, सुुनीता नामदेव, संध्या जैन, शबाना, शकीला बेगम, शोमी, नाजनीन बेगम, आकांक्षा श्रीवास्तव, लीला चौबे, नीलू जोशी,
संध्या रावत, जयकांत झां, जनक किशोरी, रेखा कुशवाहा, वंदना साहू, सायराबानो, सीमा, आरती, नाजनी खां, रेशमा, रेखा साहू, मीरा देवी, जीवनलाल, अजय श्रीवास्तव, रेखा कुमारी, दीपमाला झां, प्रशांत सिंह, सचिन चौधरी, लवनीत कौर, शिवकुंवर सिंह, संगीता, अर्चना सिंघई, नुपूर श्रीवास्तव, लखन लाल, माधुरी, राजकुमारी, निशिल कुमार जैन, दिनेश सिंह, ब्रजभूषण दुबे, खलील उल्ला, सचिन कुमार सेन, शकील, गुंजा खरे, नीलम गुप्ता, तीजेंद्रर सिंह, वंदना पटेल, प्रीति कोरी, आशा शर्मा, शकील, आरती आदि शामिल हैं।