फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: डेंगू के 20 मरीज मिले फिर भी प्रशासन नहीं कर रहा इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में डेंगू के मरीजों की संख्या में अंकुश नहीं लग पा रहा है। आंकड़ों के अनुसार डेढ़ माह में मरीजों की संख्या बढ़कर 20 पहुंच गई है। वर्तमान में तीन मरीज एक्टिव हैं। इसके बाद भी लार्वी साइड का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। यही नहीं जागरुकता का असर तक नजर नहीं आ रहा है। यही कारण है कि डेंगू का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
जिले में डेंगू समेत अन्य मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए तमाम अभियान चलाए गए। साथ ही लार्वी साइड दवा भी छिड़काव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर पालिका व नगर पंचायत को उपलब्ध कराई गई। साथ ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी चलाया गया। इसके अलावा शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसमें जलभराव की निकासी कराए जाने का दावा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, धरातल पर असर नजर नहीं आ रहा है। शहर से लेकर गांव में जगह-जगह पानी जमा बना हुआ है। यही कारण है कि डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या 20 हो गई है। इनमें 17 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में तीन मरीज एक्टिव हैं। इनमें एक शहर के मोहल्ला रामनगर, एक बांसी व एक मकरीपुर निवासी व्यक्ति पॉजिटिव हैं। हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि तीनों मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें