- प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त शनिवार को 1,88, 361 किसानाें के खातों में भेजी जाएगी। इसके लिए कृषि विभाग द्वारा तैयारी की जा रही है। पीएम मोदी द्वारा आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।
जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त फरवरी माह में 1.82 लाख किसानों के खातों में 36 करोड़ 40 लाख रुपये की धनराशि पहुंचाई गई थी। इसके बाद विभाग में किसानों के डाटा अपडेट किए गए और किसानों द्वारा आवेदन किए गए। अब पात्र किसानों की संख्या इस बार बढ़कर 1,88,361 तक पहुंच गई है, जिन्हें पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल सकता है। शनिवार को प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के खातों में सम्मान निधि भेजी जाएगी। उपकृषि निदेशक यशराज सिंह ने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गई है।