फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ग्राम सिरसी में समूह की महिलाओं ने किया फर्नीचर का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ग्राम सिरसी में समूह की महिलाओं ने फर्नीचर का कार्य शुरू किया है, वह फर्नीचर बनाकर उसे बेचती है। इस कार्य से उसके पति को भी रोजगार मिल गया है। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उसके सामान की बिक्री की ब्राॅडिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन

एक महिला अगर ठान लो तो कुछ भी कर सकती है। उसे इसके लिए दृढ़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता है, फिर उसके रास्ते की रुकावट शिक्षा व अन्य कोई मानक नहीं रोक सकता है। ऐसी कहानी सिरसी निवासी लक्ष्मी विश्वकर्मा की है, उसने कक्षा आठ तक शिक्षा ग्रहण की थी। पति मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था, उसके पति परमानंद को फर्नीचर बनाने का हुनर था। वह 2017 में समूह से जुड़ी, उसने समूह की अन्य महिलाओं के साथ जुड़कर छोटी-मोटी आर्थिक गतिविधियां की, इसके बाद उसने समूह की आर्थिक सहायता से घर पर फर्नीचर बनाकर बेचने का कार्य किया। वर्तमान में वह करीब डेढ़ से दो लाख रुपये प्रत्येक साल कमा रही है। उसने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार किया, आज वह समाज में शान की जिंदगी गुजर बसर कर रही है। वह कम शिक्षा ग्रहण करने वाली अन्य महिलाओं के लिए भी आदर्श बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें